Thursday, August 20, 2026
BREAKING
हिमाचल की वन संपदा से खुलेगी 22,600 करोड़ की कमाई की राह, सरकार ने ISB से किया करार भाजपा ने 2018 के पुराने वीडियो को नया बताकर किया पोस्ट; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में गांव जल्ला के सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर—स्मार्ट पैनल, स्वच्छ शौचालय, वाई-फाई और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध: हरजोत सिंह बैंस पंजाब सरकार राजस्व कानूनगो एसोसिएशन की मांगों के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के नेतृत्व से मजबूत होगा लोकतंत्र और समावेशी विकास: विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं और युवाओं से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक 1,785.29 करोड़ रुपये जारी; 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को लाभ: डॉ. बलजीत कौर भगवंत मान सरकार के डिजिटल सुधारों के तहत 'ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट' अब केवल एक क्लिक की दूरी पर : हरपाल सिंह चीमा पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा: मोहिंदर भगत मोहिंदर भगत प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

राष्ट्रीय

कांग्रेस वीबी-जी राम जी के बारे में 'झूठ' फैला रही है : शिवराज सिंह चौहान

19 जनवरी, 2026 07:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर वीबी-जी राम जी के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि नया अधिनियम काम के अधिकार को मजबूत करेगा। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा की जगह लेने वाले नए अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान का जिक्र किया और कहा कि विपक्ष यह ‘‘झूठ'' फैला रहा है कि इस योजना के तहत रोजगार केवल कुछ पंचायतों में ही प्रदान किया जाएगा।

कांग्रेस ने 10 जनवरी को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) को निरस्त करने के विरोध में 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम' की शुरुआत की। विपक्षी दल विकसित भारत-रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा, ‘‘ मैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से कहना चाहता हूं कि वीबी-जी राम जी के बारे में गलत जानकारी फैलाकर वे कांग्रेस को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने विचार, विचारधारा और आदर्श को त्याग दिया है... विचार है राष्ट्र सर्वोपरि, देश का विकास... वीबी-जी राम जी गांवों के विकास के लिए है।'' चौहान ने कहा, ‘‘हमने मनरेगा को बेहतर बनाने की कोशिश की। इसका सबूत यह है कि हमने लगभग नौ लाख करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि संप्रग सरकार ने लगभग दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे।'' चौहान ने कहा कि यह कहना ‘झूठ' है कि काम के अधिकार को छीना जा रहा है,। उन्होंने कहा, ‘‘ हम 100 दिन काम के बजाए, अब 125 दिन काम दे रहे हैं... सिर्फ काम करने का अधिकार ही नहीं, हमने 15 दिनों के भीतर बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया है... आपने कागज़ पर अधिकार दिया, हमने ज़मीनी स्तर पर इसे और मज़बूत किया है।''

उन्होंने कहा, ‘‘ वे यह गलत सूचना फैला रहे हैं कि रोजगार सिर्फ कुछ पंचायतों में ही दिया जाएगा। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह योजना सभी पंचायतों में लागू की जाएगी।'' केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राज्यों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। केंद्र पहले से ही अधिक धनराशि दे रहा है। राज्य जो निवेश करेंगे, वह गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए होगा।'' मंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना छह महीने में लागू कर दी जाएगी और तब तक मनरेगा जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन