Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

03 सितंबर, 2025 09:02 PM

कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस भारी बारिश ने आम जनजीवन को भी काफी प्रभावित किया है। कई इलाकों में आई आपदाओं ने सड़क संपर्क से लेकर मकानों और अन्य भवनों को भी नुकसान पहुंचाता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 3 सितंबर को दोपहर तक बारिश जारी रहने की संभावना है

इसी बीच संभागीय आयुक्त कश्मीर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अहम जानकारी शेयर की। पोस्ट में बताया गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 3 सितंबर को दोपहर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों, झीलों व अन्य जलाशयों के पास न जाने की सलाह दी है।

संभागीय आयुक्त ने आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए 112 या 6005953255 पर संपर्क करने की सलाह दी है

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की फील्ड टीमें मौसम की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए योजनाएं तैयार हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।संभागीय आयुक्त ने आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए 112 या 6005953255 पर संपर्क करने की सलाह दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों, खासकर निचले इलाकों में रहने वालों, से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच है और उच्च नमी के कारण मौसम ठंडा और नम बना हुआ है

कश्मीर में बीते कुछ घंटों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की सुबह 8:58 बजे (आईएसटी) तक श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच है और उच्च नमी के कारण मौसम ठंडा और नम बना हुआ है। बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है

गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी दी है, जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।मौसम विभाग की तरफ से लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम संबंधी अपडेट्स के लिए स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की जानकारी पर ध्यान दें। बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें।(इनपुट-आईएएनएस)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित