Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

कर्नाटक दुर्घटना: चश्मदीदों ने हादसे के बाद का मंजर किया बयां, कहा, 'पूरी बस में...'

25 दिसंबर, 2025 06:43 PM

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार देर रात को हुए बस हादसे में जीवित बचे व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का आंखो देखा हाल सुनाते हुए कहा, पूरी बस में आग लग चुकी थी और दरवाजा खोला नहीं जा सकता था। आदित्य ने अफरा-तफरी के उस दृश्य को याद किया जब आग की लपटों ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और दरवाजे नहीं खुल पा रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद स्लीपर बस में आग लग जाने से कम से कम पांच लोगों की जान चली गई थी। चश्मदीद ने बताया, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैं गिर पड़ा और कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलने लगी लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।


दुर्घटना में बचे आदित्य ने यहां पत्रकारों को बताया, हमने शीशा तोड़ दिया और भागने की कोशिश की। उस वक्त लोग चीख रहे थे। कुछ लोगों ने दूसरों को बचाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैल रही थी जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक निजी 'लक्जरी स्लीपर' बस को टक्कर मार दी जिससे बस में आग लग गई और कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।


बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही बस में 32 लोग थे और कंटेनर ट्रक डिवाइडर को पार कर सामने से आ रही बस से टकरा गया। एक व्यक्ति ने खुद को घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करते हुए बताया कि कैसे ट्रक चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और बस को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा, ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया शायद नींद के कारण। विपरीत दिशा से दो बसें आ रही थीं। ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी (जिसमें आग लग गई), स्कूली बच्चों से भरी दूसरी बस तुरंत दूसरी तरफ मुड़ गई। अगर ऐसा नहीं होता तो उस बस में भी आग लग जाती।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टैंकर से डीजल के रिसाव के कारण बस में आग लगी। उन्होंने कहा, अगर रिसाव नहीं होता तो आग नहीं लगती। उन्होंने उस भावुक दृश्य को याद किया जिसमें महिला अपने बच्चे को बचाने के लिए जलती हुई बस में घुसने की कोशिश कर रही थी जो अंदर फंसा हुआ था। व्यक्ति ने बताया, बस से उतरने में कामयाब हुए एक दंपति अपने बच्चे को ढूंढ रहे थे। मां जलती हुई बस में घुसने की कोशिश कर रही थी और बच्चे के लिए चिल्ला रही थी। हमने उसे रोका और थोड़ा पानी दिया। बच्चा बच नहीं पाया।


स्कूली बच्चों को लेकर एक स्कूल बस बेंगलुरु से दांदेली जा रही थी। यह बस दुर्घटनाग्रस्त बस के पीछे चल रही थी। बस के चालक ने बताया कि ट्रक डिवाइडर को पार कर हमारी ओर सड़क पर आ गया था। उन्होंने कहा, वह दृश्य अब भी मेरी आंखों के सामने है जिसे मैं भूल नहीं पा रहा हूं। उन्होंने बताया, ट्रक ने बस के डीजल टैंक को सीधे टक्कर मार दी। इसलिए मैंने तुरंत अपनी बस की गति धीमी कर दी और उसे बाईं ओर मोड़ दिया... डीजल रिसाव के कारण उस बस में आग लग गई।


लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर हमने यथासंभव अधिक से अधिक लोगों को बचाने की कोशिश की।'' चालक ने दावा किया, मैंने खुद सात लोगों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। फिर एक तरह का धमाका हुआ जिसके बाद मैं पास नहीं जा सका... एक मां अपने बच्चे के लिए जोर जोर से रो रही थी लेकिन मैं कुछ नहीं कर सका। उस समय घटनास्थल से गुजर रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने बताया कि कैसे बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई थी और लोग मदद के लिए चीख पुकार मचा रहे थे।


उन्होंने कहा, हादसा देर रात करीब दो बजकर पांच मिनट पर हुआ और हम कुछ ही मिनटों में यहां पहुंच गए। तब तक बस पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि हम बस के पास नहीं जा सके। एक महिला और एक पुरुष अपने बच्चे के लिए रो रहे थे। कुछ अन्य लोग भी चिल्ला रहे थे। ट्रक चालक का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था और हमने शव को बाहर निकाला।


एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने जलती हुई बस में फंसे यात्रियों द्वारा अपनी जान बचाने के लिए वाहन से कूदने के दृश्यों को बयां किया। उन्होंने कहा, हमने कुछ लोगों को आग से धू-धू करती बस से कूदते देखा। चालक और खलासी बच गए... हमने लोगों को खासकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन हम नाकाम रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस