Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

करण कुंद्रा ने तेजस्वी से रिश्ते पर बयां किया हाल-ए-दिल, बोले-पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश नहीं रहती

03 मार्च, 2026 03:40 PM

मुंबई : एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी प्रकाश बेहद मायने रखती हैं। करण ने बताया कि तेजस्वी उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें उनकी जगह भी दिखा देती हैं। तेजस्वी की वजह से रिश्ते में लॉजिक और दिल का बैलेंस है। करण ने आईएएनएस के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। करण ने बताया कि तेजस्वी और उनका रिश्ता अब चार साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और यह काफी मजबूत और समझदारी भरा है। करण ने कहा, “हम दोनों के अपने-अपने लक्ष्य हैं। चार साल से ज्यादा साथ रहने के बाद हमें पता चल गया है कि कुछ काम वह बहुत अच्छे से करती हैं और कुछ मैं बेहतर करता हूं।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “कभी-कभी मैं चीजों को लेकर थोड़ा ज्यादा भावुक हो जाता हूं, लेकिन तेजस्वी कहती हैं, ‘सुनो, यह काम मैं बेहतर कर सकती हूं।’ अगर मैं उन्हें न कहने की कोशिश करता हूं, तो वह बिना हिचकिचाए मुझे मेरी जगह दिखा देती हैं।

वह कहती हैं, ‘यह लॉजिक है,’ और मैं कहता हूं, ‘कभी-कभी दिल की बात भी होती है।’ उनकी राय बहुत पक्की होती है। हम इंसान हैं, कभी वह सही होती हैं और कभी मैं। खास बात है कि ज्यादातर बार तो वह ही सही होती हैं, लेकिन यही तो रिश्ते की असली खूबसूरती है।” करण ने बताया कि जब जिंदगी में सही इंसान मिल जाता है, तो सब कुछ ठीक हो जाता है और कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं रहता। उनका पूरा ध्यान बस उसी एक शख्स पर केंद्रित हो जाता है। उन्होंने बताया, “जैसे ही मेरा काम खत्म होता है और पैक-अप हो जाता है, मेरा मन बस यही सोचता रहता है – तेजा कहां है? मुझे वहां जाना चाहिए? बस उसी की तरफ खिंचाव महसूस होता है।”

एक्टर का मानना है कि सच्चा और खुशहाल रिश्ता मिलने पर इंसान की पूरी दुनिया वही एक पार्टनर बन जाता है। चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई भी दूसरा क्षेत्र, जब आप सही इंसान के साथ होते हैं, तो बस उसी के साथ समय बिताने की चाहत रहती है। करण का मानना है कि पुराने जमाने वाला सच्चा प्यार आज भी वैसा ही है। जब सही पार्टनर मिल जाता है, तो बहकने या इधर-उधर ध्यान जाने की कोई वजह नहीं बचती, बल्कि उस इंसान की ओर और ज्यादा आकर्षण बढ़ता है। वह कहते हैं कि ऐसे रिश्ते में परेशानी नहीं, बल्कि सुकून और खुशी मिलती है। करण और तेजस्वी को उनके फैंस प्यार से ‘तेजरन’ के नाम से बुलाते हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2021 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी। शो के अंदर उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन बाहर आने के बाद यह और भी गहरा और मजबूत हो गया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद