Monday, July 06, 2026
BREAKING
भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर अमित शाह करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ महिला टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता

मनोरंजन

कन्नड़ फिल्म से शुरूआत, अब बॉलीवुड की सुपर स्टार

06 जनवरी, 2026 01:55 PM

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज 40 वर्ष की हो गईं। दीपिका पादुकोण का जन्म 05 जनवरी 1986 को हुआ। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है। दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की।वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरूख खान थे। शाहरूख-दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

साथ हीं फिल्म भी सुपरहिट साबित हुयी। फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2008 में दीपिका की बचना ऐ हसीनो प्रदर्शित हुई। फिल्म में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ थी। फिल्म टिकट खिडक़ी पर औसत सफलता ही हासिल कर सकी। इसके बाद दीपिका की चांदनी चैक टु चाइना और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2010 में दीपिका पादुकोण के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म हाउसफुल प्रदर्शित हुयी। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कामयाबी दीपिका पादुकोण एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। हालांकि इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म खेले हम जी जान से लफंगे परिंदे और ब्रेक के बाद टिकट खिडक़ी पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म दम मारो दम में दीपिका पादुकोण ने आइटम नंबर ..दम मारो दम मिट जाए गम ..के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म कॉकटेल दीपिका के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है।

फिल्म में दीपिका की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गयी।इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गई। वर्ष 2013 दीपिका के करियर के लिये सबसे बेहतरीन वर्ष साबित हुआ। इ स वर्ष दीपिका की रेस 2.ये जवानी है दीवानी,चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी और सभी फिल्मों ने टिकट खिडक़ी पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। दीपिका पादुकोण की वर्ष 2014 में हैप्पी न्यू ईयर और फाइडिंग फेनी प्रदर्शित हुयी। हैप्पी न्यू ईयर ने 200 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है।दीपिका की वर्ष 2015 में पीकू ,तमाशा और बाजीराव-मस्तानी प्रदर्शित हुयी है । पीकू और बाजीराव-मस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2017 में दीपिका पादुकोण की एक और सुपरहिट फिल्म पद्मावत प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। इसके बाद दीपिका ने छपाक, 83, गहराइयां, ब्रह्मास्त्र, पठान, जवान, फाइटर, कल्कि 2898 एडी, और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बनीं और उन्होंने रणवीर सिंह के साथ अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया। दीपिका की आने वाली फिल्मों में किंग प्रमुख है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद