Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

कतर-कुवैत में अमरीकी अलर्ट पर, ईरान की बदले की धमकी के बाद दूतावास ने अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

24 जून, 2025 01:55 PM

कतर; ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमरीकी हमलों के बाद बदले की धमकी को लेकर कतर स्थित अमरीकी दूतावास ने सोमवार को कतर में रह रहे अपने सभी नागरिकों को ‘घर में ही रहने’ की एडवाइजरी जारी की है। इसके कुछ ही समय बाद ब्रिटिश दूतावास ने भी अपने नागरिकों को ऐसी ही चेतावनी दी। दोनों देशों की ओर से कहा गया कि यह कदम सावधानी के तौर पर उठाया गया है, हालांकि किसी सीधे खतरे का जिक्र नहीं किया गया। ईरान के जवाबी हमले की आशंकाओं के बीच सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और कतर जैसे खाड़ी के कुछ देश हाई अलर्ट हैं। सऊदी अरब के अलावा यूएई, कुवैत, बहरीन और कतर में अमरीका ने सैन्य ठिकाने बना रखे हैं, जिन पर ईरान कभी भी हमला कर सकता है।

ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर अमरीका ने उसके ऊपर हमला किया, तो वह खाड़ी देशों में मौजूद अमरीका के सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाएगा। अमरीकी रक्षा सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि ईरान, अमरीकी सैन्य ठिकानों पर किसी भी समय हमला कर सकता है। एक अधिकारी ने संभावना जताई कि यह हमला अगले एक-दो दिन में हो सकता है। यह चेतावनी उन अमरीकी हवाई हमलों के जवाब में है, जिनमें ईरान के नतांज, फोर्दो और इस्फहान में परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया था। बता दें कतर में स्थित अल उदैद एयरबेस मध्य-पूर्व में अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना है। यहां करीब 10,000 अमरीकी सैनिक तैनात हैं। यह अमरीका की सेंट्रल कमांड का मुख्यालय भी है। यही वजह है कि कतर में विशेष चिंता जताई जा रही है।

सरकार सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क

वहीं कतर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने एक बयान में कहा कि देश में स्थिति पूरी तरह से स्थिर है और अमरीकी दूतावास की चेतावनी का मतलब किसी विशिष्ट खतरे से नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार अपने नागरिकों और विदेशी निवासियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

यहां भी हलचल

अमरीकी दूतावास की चेतावनी के बाद कतर स्थित अमेरिकी संस्थानों में भी हलचल मच गई। नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी ने स्टाफ और छात्रों को घर भेजने की सलाह दी। वहीं, अमरीकन स्कूल ने गर्मियों की सभी कक्षाएं रद्द कर दीं और स्कूल को बंद कर दिया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर