Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

कड़ाके की ठंड ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, अभी नहीं मिलेगी राहत, बारिश का अलर्ट जारी

14 जनवरी, 2026 07:39 PM

चंडीगढ़ : पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड अब चरम पर पहुंच गई है। सोमवार रात शहर घने कोहरे की चपेट में रहा और लोगों ने पिछले सालों की सबसे ठंडी रात का सामना किया। घने कोहरे और भीषण ठंड के बीच सोमवार रात शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 2017 के बाद सबसे कम है। लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ की रात शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही। पूरे उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड से अगले दो दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और बढ़ता प्रदूषण—तीनों के कारण शहर को तिहरी मार झेलनी पड़ रही है। बद्दी की खराब वायु गुणवत्ता का असर ट्राइसिटी में भी देखने को मिला है, जिससे प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि 15 जनवरी के बाद बादल छाने से घने कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है।

साढ़े 9 घंटे तक 5 डिग्री से नीचे रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात एक बजे से लेकर सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में दृश्यता मात्र 20 मीटर तक सिमट गई। इस दौरान तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। सोमवार रात करीब 10 बजे तापमान गिरकर 5 डिग्री दर्ज किया गया, जिसके बाद इसमें लगातार गिरावट आती रही और यह 2017 के बाद की सबसे ठंडी रात साबित हुई। सुबह साढ़े सात बजे तक तापमान 5 डिग्री से नीचे ही रहा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ा और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा, लेकिन दिनभर शीतलहर के कारण ठंड से राहत नहीं मिली।

15 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 18–19 जनवरी को बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। बुलेटिन के मुताबिक 15 जनवरी के बाद इसके सक्रिय होने से बादल छाए रहेंगे। 18 और 19 जनवरी को इसके मैदानी इलाकों में असर दिखने से बारिश होने की संभावना है।

ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ाईं
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को लेकर अहम फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे