Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

ओपेनहाइमर ने जीते सात ऑस्कर; मर्फी बेस्ट एक्टर; एमा बेस्ट एक्ट्रेस, क्रिस्टोफर बेस्ट डायरेक्टर

12 मार्च, 2024 11:53 AM

एजेंसियां, लॉस एंजेलेस :लॉस एंजेलेस के डॉल्बी थियेटर में सोमवार को 96वें ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। सेरेमनी में ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवार्ड अपने नाम किए। फिल्म के नायक किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, जबकि क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने। इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। यह उनके करियर का पहला ऑस्कर है। ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी के अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। फिल्म कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी। इसके अलावा फिल्म पुअर थिंग्स ने चार कैटेगरी में ऑस्कर जीते। फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

यह एमा का दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है। बेस्ट एक्ट्रेस के अलावा पुअर थिंग्स को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटेगरी में भी ऑस्कर मिला। फिल्म बार्बी को केवल एक ऑस्कर मिला। इसके गाने व्हाट वाज आई मेड फॉर? के लिए बिली एलिश और फिनीस ओकोनेल ने बेस्ट ओरिजिनल सांग का ऑस्कर जीता है। फिल्म को आठ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। दि होल्डओवेर्स के लिए डावाइन जॉय रैंडोल्फ बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस बनी हैं। वॉर इज ओवर बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म रही। अमरीकन फिक्शन को बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर दिया गया है।

तीन बार दिखी आरआरआर की झलक

ऑस्कर सेरेमनी में दुनियाभर की फिल्मों के बेहतरीन स्टंट सींस वाली एक एडिटेड क्लिप दिखाई गई, जिसमें आरआरआर का एक एक्शन सीन दिखाया गया। इसके अलावा नाटू-नाटू गाने को स्क्रीन पर दो बार दिखाया गया। सबसे पहले स्टंट को-ऑर्डिनेटर को ट्रिब्यूट देते वक्त सांग का एक सीन स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर हुक स्टेप कर रहे थे। वहीं, दूसरी बार बेस्ट सांग अवॉर्ड की घोषणा के दौरान नाटू-नाटू गाने को दिखाया गया। पिछले साल आरआरआर ने नाटू नाटू गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सांग का अवार्ड जीता था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया