Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

सेहत

इस हरी सब्जी का पानी तो पीकर देखें, शुगर रहेगी कंट्रोल और जोड़ों का दर्द भी होगा छूमंतर

27 मार्च, 2025 06:56 PM

भिंडी (Okra) केवल सब्जी ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंदमाना जाता है। भिंडी में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन C, K और B6 प्रचुर मात्रा में होते हैं। रोजाना इसके पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल कम करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। चलिए जानते हें इसक ओर भी फायदे

भिंडी के पानी में मौजूद पोषक तत्व
भिंडी के पानी में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जैसे:

फाइबर: पाचन को दुरुस्त रखता है।
एंटीऑक्सीडेंट:कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
विटामिन C: इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
फोलेट: रक्त निर्माण में मदद करता है।
पोटैशियम: ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
मैग्नीशियम: हड्डियों को मजबूत बनाता है।
लैक्टिक एसिड: आंतों के लिए फायदेमंद होता है।

भिंडी का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ
भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर और पॉलीसेकेराइड ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता हैऔर शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखता है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी का पानी लाभकारी है। रोज़ाना खाली पेट भिंडी का पानी पीने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। भिंडी का पानी शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में भी मदद करता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है। फाइबर से भरपूर भिंडी का पानी धमनियों में जमे प्लाक को हटाता है और रक्त संचार बेहतर करता है। हफ्ते में 4-5 दिन सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

पाचन को बेहतर बनाता है
भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटीजैसी समस्याओं में राहत देता है। सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीने से पेट साफ रहता है और गैस की समस्या कम होती है। भिंडी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। रोजाना सुबह भिंडी का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा भिंडी का पानी खून की कमी (एनीमिया) को भी दूर करता है। जो लोग सूजन और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं वो रोजाना यह पानी पीना शुरू कर दें।

भिंडी का पानी बनाने का सही तरीका
भिंडी को अच्छे से धोकर दोनों किनारों को काट लें। इसे बीच से काटकर 2-3 टुकड़े कर लें। एक गिलास पानी में भिंडी के टुकड़े डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह खाली पेट इसका पानी पी लें। चाहें तो भिंडी को चबा भी सकते हैं। ध्यान रखें कि भिंडी का पानी रोज ज्यादा मात्रा में न पिएं, यह दस्त का कारण बन सकता है।

नोट: किडनी रोगियों को भिंडी का पानी डॉक्टर की सलाह से पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर