Monday, October 05, 2026
BREAKING
• जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय • पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक • पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल • अगले चरण के जीएसटी सुधार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन को मिलेगा सपोर्ट : वित्त मंत्री सीतारमण • दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान • राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम • स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया • मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत • एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

दुनिया

इबोला संक्रमण को अमेर‍िका में आने से रोकने के ल‍िए ट्रंप प्रशासन मुस्तैद : मार्को रुबियो

28 मई, 2026 01:17 PM

वॉशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि इबोला वायरस से होने वाले संक्रमण के मामलों को अमेरिका में आने से रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को लेकर बढ़ती चिंता के बीच व‍िदेश मंत्री ने यह बात कही। व्हाइट हाउस में बुधवार (स्थानीय समय) को राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान रुबियो ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता अमेरिकियों को किसी भी संभावित संक्रमण से बचाना है। उन्होंने कहा क‍ि हम किसी भी हालत में इबोला के मामलों को अमेरिका में आने नहीं देंगे।

रुबियो ने बताया कि विदेश विभाग, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी), स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) और कई अन्य एजेंसियां मिलकर उन इलाकों में काम कर रही हैं, जहां बीमारी फैली हुई है। खासकर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो में, ताकि वहां संक्रमण को रोका जा सके।
रुबियो ने कहा, “हमने वहां मदद और संसाधन बढ़ा दिए हैं, ताकि बीमारी को वहीं कंट्रोल किया जा सके।”
विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि अमेरिकी एजेंसियां यात्रियों और सीमाओं पर लगातार नजर रख रही हैं, ताकि कोई संक्रमित व्यक्ति देश में प्रवेश न कर सके।

उन्होंने कहा क‍ि अमेरिकी नागरिकों को भरोसा होना चाहिए कि राष्ट्रपति और उनका प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है।
कैबिनेट बैठक के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इबोला के मुद्दे पर ज्यादा विस्तार से बात नहीं की। यह बैठक मुख्य रूप से ईरान, इमिग्रेशन, ऊर्जा नीति, रक्षा खर्च और सरकारी धोखाधड़ी की जांच जैसे विषयों पर केंद्रित थी।
रुबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका ने 20 देशों के साथ ऐसे समझौते किए हैं, जिनके तहत वे अमेरिका से निकाले गए लोगों को वापस स्वीकार करेंगे। यह कदम इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करने की दिशा में लिया गया है।
प्रशासन ने स्वास्थ्य सुरक्षा को विदेश नीति से भी जोड़ा है। रुबियो ने कहा कि अमेरिकी विदेश नीति की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा है।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो में पिछले कई वर्षों में इबोला के कई प्रकोप हो चुके हैं, जिन पर स्थानीय सरकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य साझेदार देशों ने मिलकर प्रतिक्रिया दी है।
इबोला एक बहुत ही संक्रामक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों के सीधे संपर्क से फैल सकती है और गंभीर मामलों में इसकी मृत्यु दर बहुत अधिक होती है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

दक्षिण कोरिया में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा; 8 महीने में गिरफ्तारी 33 प्रतिशत बढ़ी, 174 तस्कर पकड़े

दक्षिण कोरिया में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा; 8 महीने में गिरफ्तारी 33 प्रतिशत बढ़ी, 174 तस्कर पकड़े

सऊदी अरब ने 24 घंटों में हूती नियंत्रित इलाकों में 106 हवाई और मिसाइल हमले किए

सऊदी अरब ने 24 घंटों में हूती नियंत्रित इलाकों में 106 हवाई और मिसाइल हमले किए

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ