Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ, कहीं आप भी तो नहीं शामिल, पढ़ें ये खबर

22 सितंबर, 2025 05:32 PM

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए नई योजना 'लाडो लक्ष्मी' शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे के तहत 23 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया है। यह योजना 25 सितंबर से प्रभावी होगी।

लाभार्थी कौन होंगे?
हरियाणा की वे महिलाएं जिनकी उम्र 23 वर्ष या उससे अधिक है, इस योजना के पात्र होंगी।
परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
जो महिलाएं या उनके पति अन्य राज्य से शादी के बाद हरियाणा में स्थाई रूप से पिछले 15 वर्षों से रह रही हैं, वे भी योजना का लाभ प्राप्त करेंगी।
कौन महिलाएं योजना से बाहर रहेंगी?

हरियाणा सरकार की अधिसूचना के अनुसार, निम्नलिखित श्रेणियों की महिलाएं इस योजना से लाभार्थी नहीं बन पाएंगी:
जो पहले से बुजुर्ग पेंशन, विधवा सहायता, विकलांग सहायता, लाडली सोशल सिक्योरिटी या किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ उठा रही हैं।
जिन महिलाओं को राज्य सरकार से पहले से किसी प्रकार की पेंशन, भत्ता या आर्थिक सहायता मिल रही हो।
सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय या सरकारी संस्थानों में पार्ट-टाइम या फुल-टाइम नौकरी करने वाली महिलाएं, जिनके परिवार की आय 1 लाख रुपये से अधिक हो।
जो महिलाएं इनकम टैक्स दे रही हों।
विशेष वर्गों को मिली राहत

अधिसूचना में कुछ गंभीर बीमारियों से जूझ रही महिलाओं को अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के बावजूद 'लाडो लक्ष्मी योजना' में शामिल किया गया है। इनमें कैंसर, रेयर डिजीज, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित महिलाएं शामिल हैं।

सरकार का अनुमान
राज्य में लगभग 80 लाख महिलाएं 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में मतदाता हैं, लेकिन योजना के नियमों और शर्तों के कारण केवल करीब 20 लाख महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन