Sunday, April 26, 2026
BREAKING
बांस उद्योग से बदल रही नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर, महिलाओं को मिल रहा बड़ा फायदा: पीएम मोदी सौर और पवन ऊर्जा भारत के विकास की कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश Gujarat में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में अमेरिका: कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग की घटना पर पीएम मोदी बोले-हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ अमेरिका: कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग की घटना पर पीएम मोदी बोले-हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ ईरान की चेतावनी: क्षेत्र में अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही, तो देंगे करारा जवाब अमेरिका: White House Correspondents’ Dinner के दौरान फायरिंग, राष्ट्रपति Trump को सुरक्षित बाहर निकाला गया आसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, कहा- 'बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा'

राष्ट्रीय

आसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, कहा- 'बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा'

26 अप्रैल, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद हत्या पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर देबदीप की हत्या के आरोप लगाए हैं। राहुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों की ओर की गई हत्या बेहद निंदनीय है।" कांग्रेस सांसद ने कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना, यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है। कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी, और न कभी टिकेगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प।"

इसके साथ ही, उन्होंने परिवार को पूर्ण सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मांग स्पष्ट है- सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कठोरतम सजा मिले और देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा व मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।"

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'एक्स' पोस्ट में यह भी कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली इस राजनीति के सामने झुकेंगे नहीं। न्याय होकर रहेगा।
इससे पहले, कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने आरोप लगाया कि देबदीप पर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा, जिसके कुछ ही समय बाद चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। कांग्रेस की राज्य इकाई के अनुसार, देबदीप चटर्जी को आसनसोल उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पुइतांडी के साथ मिलकर काम करने के लिए जाना जाता था।
पार्टी ने कहा, "यह दुखद घटना राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने को उजागर करती है और पश्चिम बंगाल में विपक्षी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यह तथ्य कि मतदान के तुरंत बाद ऐसी हिंसा हुई है, राजनीतिक धमकियों और बदले की भावना के एक बेहद परेशान करने वाले पैटर्न को दर्शाता है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बांस उद्योग से बदल रही नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर, महिलाओं को मिल रहा बड़ा फायदा: पीएम मोदी

बांस उद्योग से बदल रही नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर, महिलाओं को मिल रहा बड़ा फायदा: पीएम मोदी

सौर और पवन ऊर्जा भारत के विकास की कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

सौर और पवन ऊर्जा भारत के विकास की कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम

भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम

श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

Gujarat में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

Gujarat में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

अमेरिका: कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग की घटना पर पीएम मोदी बोले-हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ

गुरुग्राम में तांडव : प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदामों में लगी भीषण आग, 6 सोसायटियों में छाया काला धुआं, झुग्गियों के बाद अब यहां मची तबाही

गुरुग्राम में तांडव : प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदामों में लगी भीषण आग, 6 सोसायटियों में छाया काला धुआं, झुग्गियों के बाद अब यहां मची तबाही

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का स्वागत क‍िया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का स्वागत क‍िया

एम्स नई दिल्ली में ‘एस्थेटिक सर्जरी अपडेट 2026’ का आयोजन, सुरक्षित और नैतिक प्रक्रियाओं पर जोर

एम्स नई दिल्ली में ‘एस्थेटिक सर्जरी अपडेट 2026’ का आयोजन, सुरक्षित और नैतिक प्रक्रियाओं पर जोर