Monday, June 29, 2026
BREAKING
हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

राष्ट्रीय

आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख, कहा-‘उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई’

12 अप्रैल, 2026 07:15 PM

संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन पर, केंद्रीय मंत्रियों ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई और उनके अमर गीत सदैव हमारे हृदय में गूंजते रहेंगे। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “भारतीय सिनेमा जगत की स्वर सम्राज्ञी, अद्वितीय एवं बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा,”आठ दशकों से अधिक समय तक लगभग 12,000 से भी अधिक गीतों के माध्यम से अपने सुरों से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके अमर गीत सदैव हमारे हृदय में गूंजते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।”

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह क्षण उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों और करोड़ों प्रशंसकों के लिए अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति का है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मधुर वाणी और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदी आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज केवल सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा अनकहा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांध पाना संभव नहीं है। एक ऐसा जुड़ाव जो हर दिल में सदा जीवित रहेगा। उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक यूं ही गूंजते रहेंगे।”

उन्होंने आगे लिखा कि यह क्षण उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों और करोड़ों प्रशंसकों के लिए अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति का है। मैं सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मां सरस्वती दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।” केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा की सबसे सफल, लोकप्रिय और प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एक थीं, जिनकी मनमोहक धुनों ने संगीत प्रेमियों की कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं उनके परिवार और मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान