Saturday, March 28, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

आने वाले समय में बिहार का नौजवान राज्य में ही काम करेगा : पीएम मोदी

02 नवंबर, 2025 05:49 PM

नवादा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा में रविवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित बिहार का संकल्प दोहराते हुए एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में बिहार का नौजवान राज्य में ही काम करेगा।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए 'विकसित बिहार' के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा, "मगध, प्राचीन भारत की शान है। अब हमें मगध को, बिहार को फिर से वही पुराना गौरव लौटाना है। हमें इस क्षेत्र को वैश्विक ज्ञान और विज्ञान का केंद्र बनाना है। 'विकसित बिहार' बनाना है।"

उन्होंने किसानी और पशुपालन को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा, "यहां बहुत बड़े स्तर पर खेती-किसानी होती है, अनेक परिवार पशुपालन से भी जुड़े हैं। आजादी के बाद की सरकारों ने छोटे किसानों को प्राथमिकता नहीं दी, इसलिए छोटे किसान हमेशा संकटों से घिरे रहे। लेकिन ये मोदी है, जिसे किसी ने नहीं पूछा, मोदी उन्हें पूजता है। छोटे किसानों के लिए बैंक के दरवाजे तक बंद थे, मोदी ने किसानों के बैंक खाते खुलवाए। आज उसी बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा जमा होता है। बिहार के किसानों को अब तक करीब 30,000 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "अभी किसानों को केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6,000 रुपए देती है। अब बिहार की एनडीए सरकार ने घोषणा की है कि इन 6,000 रुपए के अतिरिक्त 3,000 रुपए और दिए जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "बिहार की इस मिट्टी ने आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ पैदा किए। बिहार की जनता का अंकगणित भी अच्छा है, और सामान्य ज्ञान में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। ये चारा घोटाले वाले सोचते हैं कि बिहार वालों को चरा जाएंगे, जबकि इनकी रग-रग की सच्चाई बिहार की जनता जानती है। नवादा जिले में ही बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ बिजली घर बनकर तैयार है। आने वाले वर्षों में यहां सैकड़ों उद्योग लगेंगे। आने वाले समय में, बिहार का नौजवान बिहार में ही काम करेगा, बिहार का नाम करेगा। वो दिन दूर नहीं जब बिहार में मोबाइल फोन बनेंगे, इलेक्ट्रिक व्हीकल बनेंगे, और यहां बने कपड़े दुनिया भर में निर्यात होंगे।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी