Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

25 मार्च, 2026 05:07 PM

मुंबई : आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है। हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कई दर्शकों को लगता है कि फिल्मों में पहले जैसी बात नहीं रही। सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है कि आज की फिल्मों में मनोरंजन तो है, लेकिन दिल से जुड़ाव कम हो गया है। इसी मुद्दे पर अब अभिनेता इमरान खान ने भी अपनी राय खुलकर रखी है। इमरान खान ने रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान अपने फैंस से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान एक फैन ने अपनी राय रखते हुए कहा कि आजकल ज्यादातर फिल्में सिर्फ पैसे कमाने के लिए बनाई जा रही हैं। सीक्वल फिल्मों की भरमार है, जिनका पहले की कहानी से ज्यादा संबंध नहीं होता। हर हफ्ते एक्शन फिल्में आ रही हैं, लेकिन पहले की तरह दिल को सुकून देने वाली फिल्में कम हो गई हैं। फैन ने इमरान खान से कहा, "आप इस फील-गुड जॉनर के किंग हुआ करते थे; अब दर्शकों को फिर से वैसी ही फिल्मों की जरूरत है। मैं यह सुनकर बहुत एक्साइटेड था कि आप दानिश असलम की 'अधूरे हम अधूरे तुम' के साथ वापसी कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की एक भी झलक न देख पाने से काफी निराश हूं।"

इस पर इमरान खान ने जवाब देते हुए फैन का धन्यवाद किया और उसकी बात से सहमति जताई। उन्होंने कहा, "मैं भी मानता हूं कि आज की फिल्मों में भावनात्मक गहराई की कमी है, और यह एक ऐसी चीज है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। फिल्म को बनाते समय खासतौर पर भावनाओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए, जो आज की फिल्मों में कम देखने को मिलती हैं।"

इमरान खान ने आगे अपनी आने वाली फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "यह फिल्म उन कहानियों को दिखाने की कोशिश करेगी, जिनमें सच्चाई, समझ और इंसानियत झलकती है। फिलहाल यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे इस साल के आखिर तक रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी रिलीज को लेकर आखिरी फैसला नेटफ्लिक्स ही लेगा।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री