Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

आईआईटी के लिए सिरसा सबसे उपयुक्त है: मेहता

18 जून, 2025 02:00 PM

सिरसा (सतीश बंसल)। सिरसा में प्रस्तावित आईआईटी की स्थापना के लिए अब सिरसा के लोग खुलकर समर्थन में आ गए हैं। हर कोई चाहता है कि सिरसा में ही आईआईटी की स्थापना हो ताकि यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कोई दिक्कत न आए। इसी कड़ी में अब सिरसा के आढ़ती तथा व्यापारी भी समर्थन में आ गए हैं। आज आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के पूर्व प्रधान मनोहर मेहता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आईआईटी की सिरसा में स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम एक प्रस्ताव पारित किया गया।
मनोहर मेहता ने कहा कि सिरसा जिला में आईआईटी की स्थापना होने से एक नई क्रांति का आगाज होगा। शैक्षणिक रूप से अति पिछड़ा जिला होने के साथ-साथ यह तीन राज्यों की सीमा को भी लगता है। राजस्थान, पंजाब राज्यों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार द्वारा प्रस्तावित भारतीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना सिरसा में स्थापित करने का निवेदन किया और कहा कि सिरसा में आज तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार द्वारा नहीं दिया गया है। अगर वास्तव में ही इस क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं तो आईआईटी की सौगात दी जाए। उन्होंने कहा कि आईआईटी की स्थापना के लिए सिरसा जिला उपयुक्त है क्योंकि यहां पर सभी ग्राम पंचायतों के पास सैकड़ों एकड़ जमीन है। सभी पंचायतें जमीन देने को तैयार हैं। ऐसे में सरकार को जमीन की खरीद भी नहीं करनी पड़ेगी। मेहता ने कहा कि आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है। हमारे क्षेत्र के युवाओं को बेहतरीन सुविधा मिले इसके लिए आईआईटी की सौगात सिरसा को देकर केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास की गति को आगे बढ़ाए। भौगोलिक स्थिति के अनुसार और सबसे शांत जिला भी है, यहां पर सभी जाति धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं आज तक किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। आईआईटी के लिए सिरसा सबसे उपयुक्त जिला है। बैठक में पूर्व उपप्रधान कीर्ति गर्ग, पूर्व सह सचिव महावीर शर्मा, कृष्ण मेहता, राधेश्याम कुकरेजा, राकेश वधवा, कुलदीप मेहता, दीप कंबोज, कश्मीर चंद, विनोद कुमार, संजय मेहता, युधिष्ठर कुमार, राजेश बंसल, जगदीश मेहता सहित अन्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा