Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

असम : हिमंता सरमा को विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

10 मई, 2026 05:17 PM

हिमंता बिस्व सरमा को असम में विधायक दल का नेता चुनने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा शासित राज्यों के सीएम ने उन्हें बधाई दी।

असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) ने एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा पर विश्वास जताया है। भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,'' हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा असम व एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।''

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा,''असम में हिमंता बिस्वा सरमा को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता से असम में डबल इंजन सरकार के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर असम के निर्माण का स्वप्न साकार होगा।''

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिमंता सरमा को बधाई देते हुए लिखा,''हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। असम में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर देने के लिए प्रदेश की जनता का हार्दिक आभार। जनता का यह ऐतिहासिक जनादेश और आशीर्वाद प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।''

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा,''जन-जन में बेहद लोकप्रिय हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। असम के सम्मानित नागरिकों ने लगातार तीसरी बार विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में अपना प्रचंड जनादेश देकर एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य अब निरंतर प्रगति और परिवर्तन के पथ पर अग्रसर है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार 'विकसित असम' के संकल्प को नई रफ्तार और मजबूती देते हुए 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।''

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लिखा,'' हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से असम के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में असम प्रगति, विकास और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे