Monday, May 04, 2026
BREAKING
ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के बीच श्रीलंका के विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को दी बधाई पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बढ़त के बीच सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी संत त्यागराज की 259वीं जयंती : सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने सुझाए दो बड़े प्रस्ताव विधानसभा उपचुनाव: रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर लेफ्ट-आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा बोलीं- मैदान में प्रदर्शन से ज्यादा कैरेक्टर जरूरी है भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेजी जारी, पीएमआई अप्रैल में 54.7 रहा अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले

राष्ट्रीय

असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया, छठी बार बने विधायक

04 मई, 2026 04:21 PM

गुवाहाटी : असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों से हरा दिया है। भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी को कुल 69439 वोट प्राप्त हुए, जबकि गौरव गोगोई को 46257 मत मिले। बता दें कि हितेंद्र नाथ गोस्वामी यहां से छठी बार विधायक बने हैं। असम के सबसे अहम शहरी केंद्रों में शामिल जोरहाट सिर्फ आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद प्रभावशाली सीट है। यहां का चुनावी इतिहास करीबी मुकाबलों, बदलते जनादेश और बड़े नेताओं की टक्कर के लिए जाना जाता है। जोरहाट विधानसभा सीट एक सामान्य (अनारक्षित) सीट है और यह जोरहाट जिले में आती है। यह जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

जोरहाट सीट का गठन 1951 में हुआ था। तब से अब तक यहां 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 7 बार जीत दर्ज की है। असम गण परिषद (एजीपी) को 3 बार सफलता मिली, जबकि भाजपा को 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 बार जीत हासिल की है। जनता पार्टी को एक बार यहां जीत मिली थी।

जोरहाट सीट का चुनावी इतिहास दो नेताओं हितेंद्र नाथ गोस्वामी और राणा गोस्वामी की प्रतिद्वंद्विता के बिना अधूरा है। हितेंद्र गोस्वामी इस सीट पर लगभग 25 साल तक प्रभावशाली चेहरा रहे। उन्होंने एजीपी और बाद में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। राणा गोस्वामी और हितेंद्र गोस्वामी के बीच चार बार सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों ने दो-दो बार जीत हासिल की। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी विजय यात्रा जारी रखी है।

बता दें कि 2006 में राणा गोस्वामी ने कांग्रेस के टिकट पर 4,880 वोटों से जीत दर्ज की। 2011 में उन्होंने फिर हितेंद्र गोस्वामी को 37,971 वोटों से हराया। 2016 में समीकरण बदला और हितेंद्र गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर राणा गोस्वामी को 13,638 वोटों से हराया। 2021 में दोनों फिर आमने-सामने हुए, जहां हितेंद्र गोस्वामी ने 6,488 वोटों के अंतर से सीट बचाई।

10 फरवरी 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,48,280 पात्र मतदाता हैं। यह 2024 के 1,46,731 मतदाताओं से मामूली बढ़ोतरी है। हालांकि, 2019 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में गिरावट देखी गई थी। उस समय यहां 1,75,267 वोटर दर्ज थे।

जोरहाट सीट पर सामाजिक समीकरण भी चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अनुसूचित जाति मतदाता – 8.04 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति मतदाता – 1.95 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता – 7 प्रतिशत से कम है। यहां शहरी वोटरों का दबदबा है। शहरी मतदाता – 64.87 प्रतिशत और ग्रामीण मतदाता – 35.13 प्रतिशत है। यही कारण है कि विकास, सड़क, व्यापार, रोजगार और नागरिक सुविधाएं यहां बड़े चुनावी मुद्दे रहते हैं।

जोरहाट को असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यह शहर साहित्य, संगीत, रंगमंच और पारंपरिक असमिया संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। असम साहित्य सभा का मुख्यालय, बिहू उत्सव, सत्रिया नृत्य परंपरा और कई सांस्कृतिक संस्थानों ने इसे अलग पहचान दी है। ब्रिटिश काल में यह चाय उद्योग का बड़ा केंद्र बना। आज भी चाय बागान, कृषि, व्यापार, शिक्षा और छोटे उद्योग यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के बीच श्रीलंका के विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को दी बधाई

पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के बीच श्रीलंका के विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को दी बधाई

पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी

पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी

संत त्यागराज की 259वीं जयंती : सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने सुझाए दो बड़े प्रस्ताव

संत त्यागराज की 259वीं जयंती : सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने सुझाए दो बड़े प्रस्ताव

विधानसभा उपचुनाव: रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

विधानसभा उपचुनाव: रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

बंगाल में भगवा की चमक, तमिलनाडु में विजय की धमक, असम में बिस्वा पर विश्वास कायम

बंगाल में भगवा की चमक, तमिलनाडु में विजय की धमक, असम में बिस्वा पर विश्वास कायम

रुझानों में बंगाल में BJP ने छुआ 150 का आंकड़ा, तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK सबसे आगे

रुझानों में बंगाल में BJP ने छुआ 150 का आंकड़ा, तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK सबसे आगे

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

टीवीके की बढ़त से बदले तमिलनाडु के चुनावी रुझान, भाजपा के बड़े चेहरे पर बढ़ा दबाव

टीवीके की बढ़त से बदले तमिलनाडु के चुनावी रुझान, भाजपा के बड़े चेहरे पर बढ़ा दबाव

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय का दौरा, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय का दौरा, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर का 1 वर्ष पूरा, इस ऑपरेशन से सेनाओं का शौर्य याद आता है : रक्षामंत्री

ऑपरेशन सिंदूर का 1 वर्ष पूरा, इस ऑपरेशन से सेनाओं का शौर्य याद आता है : रक्षामंत्री