Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़; 5 किलो हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

20 सितंबर, 2025 09:13 PM
चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने विदेशी हैंडलर हरपाल सिंह द्वारा चलाए जा रहे सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इसके एक संचालक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 5.032 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवनदीप सिंह, निवासी बहिड़वाल, अमृतसर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी पवनदीप ने खुलासा किया कि वह अपने विदेशी हैंडलर हरपाल सिंह के निर्देशों पर काम कर रहा था। हरपाल सिंह, जो कि अमृतसर के गांव कोहाला का निवासी है और इस समय अमेरिका में रह रहा है, सीधे पाकिस्तान-आधारित नशा तस्करों के संपर्क में था तथा ड्रोन के जरिए सीमा पार से नशे और हथियारों की कई खेपों को भारत पहुँचाने का इंतजाम कर रहा था।

उन्होंने आगे बताया कि जांच से पता चला है कि हरपाल सिंह, जो लगभग दो साल पहले अमेरिका गया था, का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और विदेश में बसने के बाद ही वह नशा तस्करी के कारोबार में शामिल हो गया।

इस ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए डीजीपी ने कहा कि सीआई अमृतसर को गांव धनोए कलां, अमृतसर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से नशे की खेप प्राप्त करने संबंधी गुप्त सूचना मिली थी। इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध पवनदीप सिंह को अमृतसर के गांव बहिड़वाल के पास उस समय काबू कर लिया जब वह आगे किसी पार्टी को खेप सौंपने जा रहा था। उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने और पूरे गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 52 दिनांक 19-09-2025 दर्ज की गई है।
---
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन