Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

अमृतसर में तीन दिवसीय रंगला पंजाब उत्सव का भव्य शुभारंभ

27 फ़रवरी, 2026 08:15 PM

चंडीगढ़/अमृतसर: पंजाब सरकार के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा अमृतसर के रणजीत एवेन्यू मैदान में आयोजित तीन दिवसीय रंगला पंजाब उत्सव का आज पूर्ण शानो-शौकत के साथ शुभारंभ हो गया। इस उत्सव का उद्घाटन राज्य के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमृतसर पूर्व की विधायक जीवनजोत कौर, अमृतसर पश्चिम के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, पनसप के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन गुर प्रताप सिंह संधू, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के वाइस चेयरमैन जसकरण सिंह बंदेसा, पर्यटन विभाग के निदेशक संजीव कुमार तिवाड़ी, अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) रोहित गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) रुपिंदर पाल सिंह, एस.डी.एम. अलका कालिया, गुरमंदर सिंह के अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुरिंदर कौर, श्रीमती बलविंदर कौर, जिला टूरिज्म अफसर सुखमन सिंह, जी एन डी यू के लोक संपर्क निदेशक परवीन पुरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रंगला पंजाब उत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इस तीन दिवसीय उत्सव का मुख्य उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रहन-सहन और पारंपरिक खान-पान को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब उत्सव में पंजाब की विविध सांस्कृतिक झलकियां एक ही मंच पर देखने को मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाबी संस्कृति विश्व की सबसे समृद्ध और जीवंत संस्कृतियों में से एक है, जो अपने विशिष्ट रहन-सहन, स्वादिष्ट खान-पान, लोक नृत्यों जैसे भांगड़ा और गिद्धा तथा भाईचारे की भावना के लिए जानी जाती है। इसकी पारंपरिक कलाएं, बोलियां और अतिथि सत्कार देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब की समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है ताकि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित इस उत्सव में पहुंचकर रंगले पंजाब की सुंदरता का आनंद लें।

पर्यटन विभाग के निदेशक संजीव तिवाड़ी ने बताया कि यह उत्सव 1 मार्च 2026 की देर शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबी संस्कृति को समर्पित है, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक विरासत, रहन-सहन और पारंपरिक व्यंजनों की सुंदर झलक देखने को मिलती है।

उत्सव के दौरान आकर्षक क्राफ्ट बाजार लगाया गया है, जहां दुकानदार पारंपरिक पंजाबी हस्तशिल्प और अन्य वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लगभग 30 स्टॉल लगाए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष झूलों की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी अपने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
तीनों शामों में पंजाब के प्रसिद्ध गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। लोक नृत्य गिद्धा और भांगड़ा की रंगारंग प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

27 फरवरी की शाम को पहले दिन प्रसिद्ध लोक गायक विरासत संधू, जसपिंदर नरूला और जैजी बी द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। दूसरे दिन मीट कौर, कौर बी और कुलविंदर बिल्ला अपनी गायकी प्रस्तुत करेंगे। अंतिम दिन हरजीत हरमन, बाणी संधू और मनमोहन वारिस अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। दर्शकों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

28 फरवरी और 1 मार्च की शाम को आकर्षक ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा।

निदेशक पर्यटन ने बताया कि इस उत्सव में आम जनता का प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। उन्होंने जिला वासियों सहित समस्त पंजाबवासियों से अपील की कि वे अमृतसर के रणजीत एवेन्यू मैदान में आयोजित इस रंगला पंजाब उत्सव में पहुंचकर पंजाब, पंजाबी और पंजाबी संस्कृति की अद्भुत झलक का आनंद अवश्य लें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे