Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

अमित शाह का बड़ा बयान : “अब शर्म महसूस करेंगे अंग्रेजी बोलने वाले?”

19 जून, 2025 05:16 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की भाषाई पहचान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत को अपनी भाषाओं पर गर्व करना चाहिए, क्योंकि यही हमारी संस्कृति, परंपरा और असली पहचान का आधार हैं। वे यह बात गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री की किताब ‘मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं’ के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

“जल्द ही अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म महसूस होगी”

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, “भारत में अंग्रेजी बोलने वालों को अब शर्म महसूस होगी। हम एक ऐसे समाज की ओर बढ़ रहे हैं जहां सिर्फ अपनी भाषाओं पर गर्व किया जाएगा। विदेशी भाषाएं हमारे देश की आत्मा को नहीं समझ सकतीं। हम अपनी भाषाओं में सोचते, समझते और जीते हैं – यही हमारी असली पहचान है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत की कल्पना केवल भारतीय भाषाओं में ही की जा सकती है। और यह रास्ता कठिन जरूर है, लेकिन भारतीय समाज इसे जीतकर रहेगा।

"2047 तक भारत विश्व नेतृत्व करेगा, अपनी भाषाओं के दम पर"

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बताए गए ‘पंच प्रण’ का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि ये पांच प्रतिज्ञाएं 130 करोड़ भारतीयों का संकल्प बन चुकी हैं – जिनमें विकसित भारत की ओर बढ़ना, गुलामी की मानसिकता से मुक्त होना, अपनी विरासत पर गर्व करना, एकजुट रहना और नागरिक कर्तव्यों को निभाना शामिल है। शाह ने कहा कि, “2047 तक हम दुनिया के शीर्ष पर होंगे, और हमारी भाषाएं इस ऐतिहासिक यात्रा की मजबूत नींव बनेंगी।”

प्रशासनिक अधिकारियों के प्रशिक्षण में भी बदलाव की जरूरत

अमित शाह ने प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रेनिंग सिस्टम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, “ब्रिटिश काल की छाया में तैयार हुई नौकरशाही को अब भारतीय सोच के हिसाब से बदला जाना जरूरी है। प्रशासन अगर सहानुभूति के बिना चलेगा, तो शासन का उद्देश्य कभी पूरा नहीं होगा।”

“साहित्य ने हर युग में हमारी आत्मा को ज़िंदा रखा”

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय साहित्य की भूमिका को भी खासतौर पर रेखांकित किया। अमित शाह ने कहा, “जब देश पर अंधकार छाया था, तब भी साहित्य ने धर्म, संस्कृति और आज़ादी की भावना को ज़िंदा रखा। सरकारें बदलीं लेकिन जब भी हमारी आत्मा पर हमला हुआ, साहित्य ही ढाल बनकर खड़ा रहा।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति