मुंबई। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी हालत क्रिटिकल बता रहे हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडस्ट्री में उनकी सीनियरिटी और लोकप्रियता को देखते हुए हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। टीकू तलसानिया के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेता जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे। बता दें कि टीकू तलसानिया ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों में खास तौर पर उनका कॉमेडी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।