Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

20 मार्च, 2026 07:47 PM

मुंबई : दिग्गज अभिनेता कमल हासन को तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स में पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म उद्योग में उनके आजीवन योगदान और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। कमल हासन इस सम्मान से बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर की। अभिनेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सम्मान प्राप्त करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, "मैं माननीय मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और माननीय उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमर्का का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स को फिर से जीवित किया। साथ ही, मैं सम्मानपूर्वक प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड स्वीकार करता हूं।" अभिनेता ने आगे लिखा कि इस अवॉर्ड को फिर से शुरू करके सरकार ने न सिर्फ एक सम्मान दिया है, बल्कि यह दिखाया है कि ऐसे मंच कलाकारों की हिम्मत, सांस्कृतिक यादों और जनता की आवाज को कितना महत्व देते हैं। अभिनेता ने लिखा, "मैं सभी साथी अवॉर्ड विजेताओं और पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को शानदार तरीके से आयोजित किया। सिनेमा जिंदाबाद।"

पैडी जयराज एक प्रसिद्ध अभिनेता और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विजेता थे। उनका नाम भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर से जुड़ा है। यह अवॉर्ड उनके सम्मान में दिया जाता है, जो फिल्म उद्योग में लंबे योगदान वाले कलाकारों को मिलता है।

वहीं, कमल हासन ने अपने करियर में कई भाषाओं में काम कर मनोरंजन जगत में योगदान दिया है। अभिनेता भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज निर्देशक, निर्माता, और लेखक हैं, जिनका करियर छह दशक से अधिक का है। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और 'अपूर्व रागंगल' (1975) से मुख्य भूमिका में सफलता पाई। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के तहत 'हे राम', 'विश्वरूपम' जैसी फिल्में बनाईं हैं। अभिनेता ने नायकन (1987), सदमा, और दशावतारम जैसी फिल्मों के लिए मशहूर कमल ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार और 19 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद