Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

अब उप्र के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगाः योगी

26 अक्टूबर, 2025 05:35 PM

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अब राज्य के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना पड़ेगा। गाजियाबाद में रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एक निजी अस्पताल के लोकार्पण किए जाने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अस्पताल हीं नहीं ये विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा की एक नयी परिभाषा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में स्थापित “यशोदा मेडिसिटी” इसका सशक्त उदाहरण है और यह केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा की एक नयी परिभाषा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी। योगी ने कहा कि प्रदेश के लोगों को अब दिल्ली में महंगे इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं, क्योंकि गाजियाबाद में ही विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो गई है।

सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं होंगी
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जब उत्तर प्रदेश में तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित हुई थी, उस समय डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने इन्वेस्ट यूपी के साथ एमओयू किया था कि गाजियाबाद में अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करेंगे। इसमें सभी प्रकार की सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं होंगी और विशेष रूप से कैंसर की अत्याधुनिक सुविधा भी, जिसके लिए पहले लोगों को विदेश जाना पड़ता था।

यहां से 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार 
मुख्यमंत्री ने कहा कि तब यह विश्वास नहीं होता था कि इतनी जल्दी यह संभव होगा, लेकिन डॉक्टर पी.एन. अरोड़ा, डॉक्टर उपासना अरोड़ा और उनकी पूरी टीम ने मात्र तीन वर्षों में इसे साकार कर दिखाया। योगी ने कहा कि “यह निवेश भी है और 5000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार का माध्यम भी है।” योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में अब तक 42 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि दो एम्स (गोरखपुर और रायबरेली) सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'डबल इंजन' सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी