Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

25 मार्च, 2026 05:12 PM

मुंबई : फिल्मों की दुनिया में कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस कड़ी में फिल्ममेकर प्रियदर्शन का सबसे ज्यादा बोलबाला होता है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग देखकर हंसते हैं। लेकिन, प्रियदर्शन का खुद का नजरिया इस बारे में थोड़ा अलग है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि उन्हें अपनी ही फिल्मों पर हंसी नहीं आती। आईएएनएस से बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, ''कॉमेडी फिल्म बनाना मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा है और इसमें मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी है। जब मैं अपनी ही हिट फिल्मों को दोबारा देखता हूं, तो हंसने का मन नहीं करता, जबकि वही फिल्में दर्शकों को खूब हंसाती हैं।'' प्रियदर्शन ने कहा, ''मैं हर एक सीन को कई बार देखता हूं, क्योंकि फिल्म बनाते समय एक ही सीन को बार-बार शूट और एडिट करना पड़ता है। ऐसे में जब वही सीन मैं बार-बार देख लेता हूं, तो उसमें मेरे लिए नया कुछ नहीं बचता। यही वजह है कि मुझे अपनी फिल्मों में वह मजा महसूस नहीं होता, जो पहली बार देखने वाले दर्शकों को आता है।''

उन्होंने कहा, ''जब मैं थिएटर में बैठकर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखता हूं, तो मुझे अपनी मेहनत का असली असर समझ आता है। लोग एक ही सीन को कई बार देखकर भी हंसते हैं और उसे एन्जॉय करते हैं, जो मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह है।''

कॉमेडी के बारे में प्रियदर्शन ने कहा, ''यह सबसे मुश्किल जॉनर है। खासकर जब इसमें डर या थ्रिल जैसे तत्व जोड़ने होते हैं, तो यह और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस तरह की फिल्में बनाते समय मुझे हर बार घबराहट होती है, क्योंकि इसमें गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है।''

प्रियदर्शन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिवंगत अनुभवी स्टार असरानी जैसे कलाकार अहम रोल में है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री