Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

अनंत अंबानी ने बाढ़ से त्रस्त पंजाब के लोगों के लिए किए ये 10 बड़े ऐलान...कहा- पंजाब को फिर से खड़ा करना है

11 सितंबर, 2025 07:28 PM

पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। कई जिले जलमग्न हैं, लोगों की ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। ऐसे मुश्किल हालात में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राज्य में बड़ी मानवीय सहायता मुहिम की शुरुआत की है। कंपनी की टीमें जमीनी स्तर पर राहत कार्यों में जुटी हैं, खासतौर पर अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी जैसे सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में।

अनंत अंबानी का भावुक संदेश
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा रिलायंस परिवार पंजाब के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ ने लोगों से उनका घर, रोज़गार और सुरक्षा छीन ली है, लेकिन हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। हम इंसानों के साथ-साथ जानवरों की भी मदद कर रहे हैं — खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक हर जरूरी चीज़ मुहैया करवा रहे हैं।

रिलायंस की 10 अहम राहत पहलें

पोषण सहायता:
-10,000 ज़रूरतमंद परिवारों को सूखा राशन किट दिया जा रहा है।
-अकेली महिलाओं और बुजुर्गों के सहारे चल रहे 1,000 परिवारों को ₹5,000 का वाउचर दिया जा रहा है।
-बाढ़ प्रभावित गांवों में सामुदायिक रसोई के लिए भी खाद्य सामग्री भेजी जा रही है।

स्वच्छ जल सुविधा:
-जलभराव वाले इलाकों में पोर्टेबल वॉटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग साफ पानी पी सकें।

आश्रय सहायता:
-बेघर हुए लोगों को तिरपाल, मच्छरदानी, ग्राउंडशीट, रस्सी और बिस्तर जैसी सामग्री दी जा रही है, ताकि वे सुरक्षित रूप से रह सकें।

जनस्वास्थ्य सुरक्षा:
-बाढ़ के बाद बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
-सभी प्रभावित परिवारों को हाइजीन किट दी जा रही हैं।
-जल स्रोतों का कीटाणुशोधन किया जा रहा है।

पशुधन की देखभाल:
-जलभराव के कारण संकट में आए पशुओं के लिए वेटनरी कैंप लगाए गए हैं।
-5,000 से ज्यादा मवेशियों को चारा देने के लिए 3,000 साइलेज बंडल बांटे जा रहे हैं।
-रिलायंस का पशु सेवा अभियान "वंतारा" भी सक्रिय है, जो बीमार और घायल जानवरों का इलाज कर रहा है और मृत पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार करवा रहा है।

जियो की सेवाएं भी हुईं बहाल
बाढ़ के कारण जिन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बंद हो गया था, वहां जियो की तकनीकी टीमों ने प्रशासन और NDRF के साथ मिलकर काम किया। अब राज्य में 100% कनेक्टिविटी बहाल की जा चुकी है, जिससे लोग अपनों से जुड़ सके हैं।

राशन और सफाई किट गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं
रिलायंस रिटेल, रिलायंस फाउंडेशन और हजारों स्वयंसेवक, स्थानीय पंचायतों की मदद से 21 जरूरी वस्तुओं से भरे राशन और हाइजीन किट्स बांट रहे हैं। इन प्रयासों का मकसद सिर्फ राहत देना नहीं, बल्कि पंजाब को फिर से खड़ा करना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित