Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

अदाणी समूह के दिघी पोर्ट ने मदरसन के साथ किया करार, ऑटोमोबाइल निर्यात के लिए स्थापित होगी विशिष्ट सुविधा

05 दिसंबर, 2025 06:39 PM

अहमदाबाद : अदाणी पोर्ट्स की सहायक कंपनी दिघी पोर्ट ने मदरसन समूह के ज्वाइंट वेंचर संवर्धन मदरसन हमाक्योरेक्स इंजीनियर्ड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (एसएएमआरएक्स) के साथ शुक्रवार को महाराष्ट्र के दिघी पोर्ट पर ऑटोमोबाइल निर्यात के लिए एक विशिष्ट सुविधा स्थापित करने हेतु करार किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि अदाणी पोर्ट्स के रणनीतिक पोर्ट्स में से एक दिघी पोर्ट अब ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत की ऑटोमोटिव ग्रोथ स्टोरी का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के लिए तैयार है, जिससे वैश्विक बाजारों के लिए वाहनों का निर्बाध निर्यात और आयात संभव हो सकेगा।

अदाणी पोर्ट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा, "अदाणी पोर्ट्स की एकीकृत इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं को मदरसन की विशेषज्ञता के साथ जोड़कर, हम देश भर में वाहनों की आवाजाही के लिए एक निर्बाध, मजबूत नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। यह रोरो (रोल ऑन और रोल ऑफ) टर्मिनल न केवल व्यापार को गति देगा और आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता बढ़ाएगा, बल्कि हमारे ग्राहकों को दीर्घकालिक मूल्य भी प्रदान करेगा।"

कंपनी ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी दिघी पोर्ट को मुंबई से पुणे ऑटो बेल्ट के निर्यातकों के लिए नया ऑटोमोबाइल निर्यात टर्मिनल बना देगी।

मदरसन ग्रुप के वाइस चेयरमैन लक्ष्य वामन सहगल के अनुसार, अदाणी पोर्ट्स के साथ यह साझेदारी ऑटोमोटिव उद्योग को एकीकृत, विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सहगल ने कहा कि दिघी बंदरगाह पर इस रोरो टर्मिनल को विकसित करके, "हम अपने सर्विस पोर्टफोलियो को बढ़ा रहे हैं और एक रणनीतिक एसेट्स भी बना रहे हैं जो हमारे ओईएम भागीदारों के लिए दक्षता को बढ़ावा देगा और रसद लागत को कम करेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि यह सहयोग भारत की ऑटोमोटिव आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करेगा और हमारे ग्राहकों को मजबूत मूल्य प्रदान करेगा।

नए रोरो टर्मिनल में एंड-टू-एंड फिनिश्ड व्हीकल (एफवी) लॉजिस्टिक्स को संभालने के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा, जिससे बड़ी ऑटोमोटिव कंपनियों के लिए ऑपरेशन आसान हो जाएंगे।

एसएएमआरएक्स अपनी सर्विसेज को वर्टिकली इंटीग्रेट करने के लिए टर्मिनल में निवेश करेगा, जिससे 360-डिग्री कार्गो विजिबिलिटी के साथ एक व्यापक लॉजिस्टिक्स समाधान मिलेगा।

दिघी पोर्ट महाराष्ट्र के लैंडलॉक्ड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल क्षेत्रों के लिए एक गेटवे के तौर पर काम करता है, जो कमोडिटी स्टोरेज के लिए बंद वेयरहाउस, टैंक फार्म और ओपन स्टॉकयार्ड देता है।

अभी 633 मिलियन टन सालाना कार्गो हैंडलिंग क्षमता के साथ, अदाणी पोर्ट्स भारत के कुल पोर्ट वॉल्यूम का लगभग 28 प्रतिशत नियंत्रित करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस