मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने तीन मिनट में 184 सेल्फी लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा दिया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर चर्चा में हैं। अक्षय कुमार फिल्म ‘सेल्फी’ के प्रमोशन के लिए मुंबई की सड़कों पर उतर आए।