Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

पंजाब

अंबर ग्रुप द्वारा 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा

18 दिसंबर, 2025 05:55 PM

चंडीगढ़ : पंजाब उन्नत निर्माण एवं नवाचार के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है। अंबर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने राजपुरा में 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अति-आधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना के माध्यम से एक बड़े विस्तार की घोषणा की है।

इस बड़े निवेश का स्वागत करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली एवं प्रवासी भारतीय मामलों के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि राजपुरा में 500 करोड़ रुपये के निवेश से एक बड़े पैमाने पर अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने का अंबर ग्रुप का निर्णय पंजाब की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों, कुशल श्रमिकों एवं निवेशक-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र का मजबूत समर्थन करता है।

इस परियोजना से लगभग 1,000 उच्च-गुणवत्ता एवं अच्छी सैलरी वाले नई रोज़गार अवसर सृजित हो सकेंगे तथा उन्नत इंजीनियरिंग एवं उत्पाद डिज़ाइन के क्षेत्र में पंजाब की स्थिति को महत्वपूर्ण रूप से मजबूती मिलेगी। अंबर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ एक अग्रणी निर्माण समूह है, जिसमें भारत एवं विदेशों में 33 निर्माण सुविधाएँ एवं 12 विक्रय कार्यालय हैं। इसका वार्षिक राजस्व लगभग 10,000 करोड़ रुपये तथा बाज़ार पूंजीकरण लगभग 27,000 करोड़ रुपये है। यह समूह पीसीबीज, एयर कंडीशनर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एचवीएसी सिस्टम, रेलवे, रक्षा, बसें एवं महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के लिए सटीक कूलिंग समाधान सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सक्रिय है।

पंजाब की बढ़ती नवाचार-नेतृत्व वाली निर्माण भूमिका को रेखांकित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि यह अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास सुविधा घरेलू एवं निर्यात बाज़ारों दोनों के लिए अगली पीढ़ी के एचवीएसी उत्पादों की डिज़ाइनिंग, प्रमाणीकरण एवं परीक्षण पर केंद्रित होगी। यह सुविधा पंजाब के विनिर्माण को शिखर पर ले जाने के लिए उच्च-स्तरीय अनुसंधान, डिज़ाइन एवं वैश्विक निर्यात के केंद्र बनने के दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाती है।

अंबर एंटरप्राइज़िज़ इंडिया लिमिटेड के सीईओ जसबीर सिंह ने कहा कि पंजाब कुशल प्रतिभा, मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना एवं एक जवाबदेह नीतिगत ढांचे का मजबूत संयोजन प्रस्तुत करता है। उन्होंने आगे कहा कि राजपुरा में दो चरणों में 500 करोड़ रुपये के निवेश से अनुसंधान एवं विकास केंद्र का विस्तार करने का हमारा निर्णय भारत में नवाचार-नेतृत्व वाली विकास के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगामी अनुसंधान एवं विकास केंद्र घरेलू एवं वैश्विक बाज़ारों दोनों के लिए एचवीएसी समाधानों के उन्नत डिज़ाइन, प्रमाणीकरण एवं परीक्षण पर केंद्रित होगा, साथ ही लगभग 1,000 उच्च-मूल्य वाली इंजीनियरिंग एवं तकनीकी नौकरियाँ सृजित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम पंजाब सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की आशा करते हैं क्योंकि हम वैश्विक एचवीएसी मूल्य श्रृंखला में भारत की स्थिति को मजबूत करते हैं। अंबर ग्रुप की राजपुरा में पहले से ही एक मजबूत उपस्थिति है, जहाँ वह एक शीट मेटल निर्माण सुविधा संचालित करता है, जो मौजूदा अनुसंधान एवं विकास केंद्र के साथ-साथ कई पुर्जों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह सुविधा राज्य में अपनी नवाचार क्षमता का और विस्तार करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अंबर ग्रुप कई प्रमुख वैश्विक ब्रांडों के लिए एयर कंडीशनर एवं कंपोनेंट्स के समाधान प्रदान करता है, जिनमें डाइकिन, मित्सुबिशी, पैनासोनिक, हिताची, फुजित्सु जनरल, एलजी एवं सैमसंग, वोल्टास, गोडरेज आदि शामिल हैं, जो वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से पंजाब के एकीकरण को उजागर करते हैं।

अरोड़ा ने कहा कि ऐसे निवेश वैश्विक ओईएमज़ के लिए एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में पंजाब में विश्वास को मजबूत करते हैं तथा कारोबार करने में आसानी, त्वरित अनुमोदन एवं निवेशकों की सुविधा के उद्देश्य से हमारे निरंतर सुधारों की सफलता को दर्शाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार अंबर ग्रुप एवं अन्य निवेशकों को सक्रिय सुविधा, आधारभूत संरचना विकास एवं नीति स्थिरता के माध्यम से पूर्ण समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन