Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

Zerodha से ट्रेडिंग करने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, चार्ज लगाने की तैयारी में कंपनी

05 अक्टूबर, 2025 06:45 PM

ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के जरिए ट्रेडिंग करने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। जेरोधा के संस्थापक और सीईओ नितिन कामथ ने चेतावनी दी है कि हाल के नियामकीय बदलाव और बाजार की परिस्थितियों के चलते कंपनी को ब्रोकरेज हाउस को चार्ज लगाना पड़ सकता है। कामथ ने यह जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में दी।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की जून तिमाही में जेरोधा का ब्रोकरेज राजस्व पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले लगभग 40% गिर गया। इसका मुख्य कारण ऑप्शंस ट्रेडिंग पर नए नियम और बाजार गतिविधियों में कमी बताया गया है।

कामथ ने लिखा कि अगर परिस्थितियां सुधार नहीं होती हैं, तो जेरोधा को इक्विटी डिलीवरी ट्रेडों पर ब्रोकरेज चार्ज लागू करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रतिस्पर्धी पहले से ही डिलीवरी ट्रेडों पर शुल्क लेते हैं। जेरोधा ने अब तक अपने यूजर्स के लिए वर्षों से शून्य ब्रोकरेज शुल्क बनाए रखा है।

स्थिति कंपनी के नियंत्रण से बाहर
कामथ ने कहा कि कंपनी की आय पर प्रभाव बाजार साइकल, नियमों और अन्य बाहरी कारकों से पड़ता है। उन्होंने चेताया कि ऑप्शंस पर एसटीटी में वृद्धि और ऑप्शंस के एक्सपायरी पीरियड को दो हफ्ते करने जैसे बदलावों से कंपनी के लिए जोखिम बढ़ गया है।

किस बदलाव का पड़ा असर?
नितिन कामथ ने बताया कि पिछले साल जेरोधा के राजस्व और मुनाफे पर असर पड़ा, जिसका कारण था:

बीएसडीए (बेसिक सर्विसेज डीमैट अकाउंट) सीमा में वृद्धि
एक्सचेंज ट्रांजेक्शन शुल्क छूट का हटना
बाजार गतिविधियों में सामान्य गिरावट
कामथ ने कहा कि इन बदलावों का असर अक्टूबर 2024 से दिखना शुरू हुआ और जून 2026 की तिमाही में इसका असर राजस्व पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेरोधा की वर्तमान स्थिति कंपनी के नियंत्रण में नहीं है और बाजार की परिस्थितियां कंपनी की आय पर निर्णायक प्रभाव डालती हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए