Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Work From Home: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: बढ़ते प्रदूषण के बीच सभी सरकारी- प्राइवेट दफ्तरों के लिए 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य

17 दिसंबर, 2025 01:48 PM

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार से राजधानी के सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करना और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करना है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

निर्माण मजदूरों को मिलेगी ₹10 हजार की राहत
ग्रैप-3 के तहत निर्माण कार्यों पर लगी रोक से प्रभावित रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन मजदूरों को दिल्ली सरकार 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि ग्रैप-3 के दौरान करीब 16 दिनों तक निर्माण कार्य बंद रहा, जिससे मजदूरों की आजीविका प्रभावित हुई। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। ग्रैप-4 खत्म होने के बाद भी इसी आधार पर आगे राहत दी जाएगी।

राजधानी की हवा अब भी ‘बहुत खराब’
बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि पिछले तीन दिनों की तुलना में प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार देखने को मिला है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 7 बजे राजधानी के अधिकतर इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी से नीचे रहा, जबकि कुछ इलाकों में यह खराब ज़ोन में दर्ज किया गया। तेज़ हवाओं और कोहरे में कमी के चलते प्रदूषण के स्तर में आंशिक राहत मिली है। मंगलवार को 24 घंटे का औसत AQI 354 रहा था। CPCB के मुताबिक, AQI 301 से 400 के बीच होने पर हवा को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

GRAP-IV लागू, सख्त पाबंदियां जारी
खराब एयर क्वालिटी को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर में GRAP-IV की सबसे सख्त पाबंदियां लागू हैं। इसके तहत निर्माण कार्यों पर रोक, गैर-जरूरी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, PUC सर्टिफिकेट न रखने वाले वाहनों को ईंधन न देने और BS-VI मानकों से नीचे के गैर-दिल्ली वाहनों के प्रवेश पर रोक जैसे अतिरिक्त कदम भी लागू किए गए हैं।

मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन भर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि स्मॉग में कमी से सुबह के समय दृश्यता में सुधार देखा गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस