Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

Weather Update: हिमाचल में आज रात से करवट लेगा माैसम, भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

22 जनवरी, 2026 05:10 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बड़ी करवट लेने को तैयार है। देवभूमि की शांत वादियों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ ही कुदरत का मिजाज बदलने वाला है। अगर आप पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर देखने का ख्वाब सजा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खुश कर देने वाली है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि वीरवार की रात से ही प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 23 जनवरी को राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का यह बिगड़ा हुआ मिजाज 27 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 जनवरी का दिन सबसे भारी रहने वाला है। इस दिन ऊना, बिलासपुर, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। वहीं सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में बारिश के साथ-साथ आसमान से आफत यानी भारी ओलावृष्टि का अलर्ट है। इसके अलावा राजधानी शिमला और किन्नौर जिलों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में ठंड का प्रकोप पहले से ही जारी है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क गया है, जो प्रदेश में सबसे कम है। वहीं ताबो में माइनस 6.7 और कल्पा में माइनस 2.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, ऊना में दिन के समय थोड़ी राहत है, जहां पारा 25 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन बरकरार है।

विभाग के अनुसार 22, 26 और 27 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। बीच में 24 जनवरी को सिर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में असर दिखेगा, जबकि 25 जनवरी को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।  खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिसलन और भारी हिमपात का खतरा है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचने और गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें