Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

Voter list से नाम कटने की चिंता खत्म! Supreme Court ने ECI को दिया ये बड़ा निर्देश

08 सितंबर, 2025 05:49 PM

SC ने ECI यानि की चुनाव आयोग एक निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार वह बिहार में चल रही मतदाता सूची के संशोधन में आधार कार्ड को एक अतिरिक्त पहचान पत्र के रूप में स्वीकार करने पर विचार करे। यदि ECI इस फैसले को स्वीकृति देती है तो यह उन लोगों के लिए राहत भरा फैसला होगा, जिनके पास मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं हैं।

आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं-
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने साफ किया कि आधार को सिर्फ पहचान के लिए 12वें दस्तावेज़ के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि सिर्फ वास्तविक नागरिकों को ही वोट देने का अधिकार है और चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी अवैध व्यक्ति मतदाता न बन पाए।

EC को मिले निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह भी निर्देश दिया है कि वह मतदाताओं द्वारा दिए गए आधार विवरण की पूरी जाँच करे। कोर्ट ने कहा कि, "कोई नहीं चाहता कि चुनाव आयोग अवैध प्रवासियों को मतदाता सूची में शामिल करे।"

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बिहार में मतदाता सूची के संशोधन को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। यह 2003 के बाद राज्य में पहला बड़ा संशोधन है, जिससे मतदाताओं की कुल संख्या पहले ही 7.9 करोड़ से घटकर 7.24 करोड़ हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि यह प्रक्रिया मतदाताओं के एक वर्ग को वोट देने के अधिकार से वंचित करने के लिए बनाई गई है।

विपक्ष और चुनाव आयोग की दलील
RJD और AIMIM जैसे दलों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम लिस्ट से हटने का खतरा है। वहीं चुनाव आयोग ने कोर्ट को बताया कि इस संशोधन का मकसद केवल मृत व्यक्तियों, डुप्लीकेट एंट्री और अवैध प्रवासियों के नाम हटाकर सूची को साफ करना है। आयोग के अनुसार 99.5% मतदाताओं ने पहले ही अपने दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं।

क्या है आगे की प्रक्रिया?
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से दावे स्वीकार करने के लिए कहा है।
दावे और आपत्तियाँ नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक स्वीकार किए जा सकते हैं, लेकिन उन पर मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के बाद ही विचार होगा।
अब तक चुनाव आयोग को 22,000 से ज्यादा दावे और 1.34 लाख से ज्यादा आपत्तियाँ मिली हैं।
बिहार की अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित