Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

Vaishno Devi हादसा: 30 की मौत पर PM Modi और Amit Shah ने जताया दुख, पढ़ें क्या कहा

27 अगस्त, 2025 05:05 PM

नई दिल्ली/कटरा : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर हुए विनाशकारी भूस्खलन में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 30 हो गई है । यह दुखद घटना अर्धकुवारी गुफा मंदिर के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय पर हुई, जहां भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर यात्रा मार्ग पर आ गिरा । इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, प्रशासन को दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को "दुखद" बताते हुए 'X' पर एक पोस्ट में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन सभी प्रभावितों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।"

गृह मंत्री शाह ने लिया स्थिति का जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को "अत्यंत दुखद" करार दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीमों को मौके पर भेज दिया गया था। शाह ने 'X' पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटना अत्यंत दुखद है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है।"

बचाव कार्य जारी, कई ट्रेनें रद्द

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) और स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है । मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण क्षेत्र में रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

चक्की नदी में मिट्टी के कटाव और अचानक आई बाढ़ के कारण पठानकोट कैंट और कंदरोरी के बीच डाउन लाइन पर यातायात निलंबित कर दिया गया है, जिससे 18 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है ।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। पूरा प्रशासन इस समय राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है ताकि जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित