Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

Vaishno Devi में हुई Landslide पर आया बड़ा अपडेट, जानें कितनी जिंदगियां हुईं खत्म?

27 अगस्त, 2025 05:11 PM

जम्मू/कटरा: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे दर्दनाक असर जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम पर देखने को मिला है, जहाँ अर्धकुमारी के पास हुए भीषण लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है । खराब मौसम और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ।

वैष्णो देवी में दिल दहलाने वाला हादसा

मंगलवार को अर्धकुमारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक यह भीषण लैंडस्लाइड हुआ। उस समय कई श्रद्धालु दर्शन करके वापस लौट रहे थे ।

1. मौतों का आंकड़ा बढ़ा: शुरुआत में 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद यह आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है ।

2. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: सेना, NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों को कटरा और जम्मू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है ।

जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी तबाही

बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने पूरे जम्मू-कश्मीर में हाहाकार मचा दिया है।

1. डोडा में बाढ़: डोडा जिले में कई जगहों पर बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में 10 से 15 घर बह गए हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. सड़कें और हाईवे बंद: जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। जम्मू में तवी नदी पर बने पुल के पास सड़क धंसने से कई गाड़ियां खाई में गिर गईं ।

3. प्रशासनिक व्यवस्था ठप: बुधवार को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। जम्मू एयरपोर्ट भी बंद है और नेटवर्क न होने के कारण संचार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

हिमाचल में भी बारिश का कहर

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है।

1. कुल्लू-मनाली में बाढ़: कुल्लू और मनाली में 20 से ज्यादा घर, दुकानें और रेस्टोरेंट ब्यास नदी और पहाड़ी नालों के तेज बहाव में बह गए हैं। कुल्लू-मनाली रोड का एक बड़ा हिस्सा ब्यास नदी में समा गया है, जिससे मनाली का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।

2. खतरे में 30 से ज्यादा घर: नदियों के किनारे बने 30 से ज्यादा घर खतरे की जद में हैं और उन्हें खाली कराया जा रहा है।

दोनों राज्यों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित