Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

US: भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर की हत्या, बच्चों ने बुलाई पुलिस

24 जनवरी, 2026 08:24 PM

लॉरेंसविले। अमरीका के जॉर्जिया राज्य के ग्विनेट काउंटी में एक दिल दहला देने वाली घटना में पारिवारिक विवाद के बाद हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के चार युवाओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के हुई इस वारदात के समय घर के भीतर तीन बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने अलमारी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। फॉक्स मीडिया ने बताया कि ग्विनेट काउंटी पुलिस विभाग को तड़के लगभग 2:30 बजे ब्रुक आइवी कोर्ट स्थित एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को घर के अंदर चार वयस्कों के शव मिले, जिन्हें गोलियां लगी थीं। पुलिस ने मृतकों की पहचान विजय कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) के रूप में की है।

जांचकर्ताओं के अनुसार मुख्य आरोपी विजय कुमार (51) का पत्नी मीमू डोगरा के साथ अटलांटा स्थित उनके घर पर विवाद हुआ था। इसके बाद वे अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ लॉरेंसविले स्थित इस घर में पहुंचे, जहां उनके रिश्तेदार गौरव, निधि और हरीश दो अन्य बच्चों (उम्र सात और दस वर्ष) के साथ रहते थे। वहां पहुंचने के बाद भी विवाद नहीं थमा और विजय ने गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलियां चलते देख तीनों बच्चे अपनी जान बचाने के लिए एक अलमारी के पीछे छिप गए और सबसे बड़े 12 वर्षीय बच्चे ने 911 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस पहुंची, तो उसने पाया कि आरोपी का वाहन वहीं मौजूद था। पुलिस ने श्वान दल की मदद से आरोपी को पास के जंगल से बिना किसी विरोध के उसे गिरफ्तार कर लिया। गनीमत रही इस घटना में बच्चों को कोई चोट नहीं आई और उन्हें परिवार के एक सदस्य को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी विजय पर हत्या, गंभीर हमले और बच्चों के प्रति क्रूरता सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस घर से पहले भी पुलिस सहायता के लिए कॉल की गई थीं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ और आरोपी उस रात वहां क्यों गया था।

जांचकर्ताओं के अनुसार, अटलांटा में अपने घर पर डोगरा और कुमार के बीच बहस शुरू हुई और वे अपने 12 साल के बच्चे के साथ ब्रूक आइवी कोर्ट स्थित एक घर गए। वहां उनके रिश्तेदार गौरव कुमार, निधि चंदर और हरीश चंदर रहते थे। इस घटना की 12 साल के बच्चे ने ही 911 पर कॉल कर जानकारी दी। अटलांटा में भारतीय मिशन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए दुख प्रकट किया है। मिशन ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में लिखा, “हम एक दुखद गोलीबारी की घटना से बहुत दुखी हैं, जो कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी, जिसमें पीड़ितों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य