Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर अमेरिकी लॉमेकर्स ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल, कहा- एआई और डीपफेक से खतरा बढ़ा एआई से प्रभावित क्षेत्रों में युवा रोजगार में भारी गिरावट, जनरेटिव एआई के आने के बाद रोजगार पर बढ़ा दबाव: बीओके प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें' जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा' 34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था मानसून की कमी और अल नीनो के असर से खरीफ बुआई घटकर 1016.57 लाख हेक्टेयर, धान का रकबा 14.37 फीसदी कम

राष्ट्रीय

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, आज शाम 4 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट!

23 अप्रैल, 2026 10:54 AM

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार यूपी बोर्ड हाईस्कूल के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। बोर्ड की आध‍िकार‍िक नोट‍िस के अनुसार 10वीं के नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित होंगे। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश भर के 8033 परीक्षा केंद्रों पर 2 पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गईं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई तथा लखनऊ और प्रयागराज स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग की गई।

आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी डिजिटल माकर्शीट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्रों को तुरंत सुविधा मिल सके। यूपी बोर्ड ने इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 254 केंद्र बनाए थे। करीब 1.52 लाख शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया, जिनमें हाईस्कूल के लिए लगभग 96 हजार और इंटरमीडिएट के लिए 55 हजार से अधिक परीक्षक शामिल रहे। बोर्ड ने लगभग 2.80 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय में पूरा कराया।

सफल छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया और कमजोर स्कूलों के लिए विशेष प्लान
परिणाम जारी होने के बाद स्क्रूटनी, अंक सुधार और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। सफल छात्रों के लिए उच्च कक्षाओं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेज होगी, जबकि असफल छात्रों के लिए पूरक परीक्षा एवं विशेष सहायता कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि परिणाम घोषित होते ही जिला स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं और परीक्षा परिणाम का विश्लेषण किया जाए। कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों के लिए विशेष शैक्षिक योजना तैयार की जाएगी। तकनीकी द्दष्टि से भी बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सर्वर क्षमता बढ़ी, बोर्ड ने छात्रों से की अफवाहों से बचने की अपील
परिणाम वाले दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक को देखते हुए सर्वर क्षमता बढ़ाई गई है और तकनीकी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि छात्रों को रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बोर्ड अधिकारियों ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और मान्यता प्राप्त माध्यमों से ही परिणाम देखें तथा सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं से बचें। इस बार भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा