Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

राष्ट्रीय

UNSC बैठक में भारत की दो टूकः पाक आंतकी संगठन लश्कर और जैश को अफगानिस्तान में न मिले पनाह

18 सितंबर, 2025 06:43 PM

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी संगठन और उनके मददगार अब आतंकवादी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल न कर पाएं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने बुधवार को कहा, ‘‘भारत अफगानिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।''

उन्होंने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा घोषित आतंकी संगठन और व्यक्ति जैसे कि आईएसआईएल (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवांट), अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद व उनके खतरनाक इरादों में मदद करने वाले अब अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए न कर पाएं।'' अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में वक्तव्य देते हुए राजदूत हरीश ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच सभ्यतागत संबंध हैं और इस युद्धग्रस्त देश में शांति और स्थिरता बनाए रखने में भारत का ‘‘सर्वोच्च हित'' है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहमति व सहयोग को अत्यंत आवश्यक मानते हैं। देश में शांति, स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने के लिए हम सभी संबंधित पक्षों के साथ सक्रिय रूप से संवाद कर रहे हैं।

दोहा में संयुक्त राष्ट्र की बैठकों और अन्य क्षेत्रीय मंचों में हमारी भागीदारी, हमारे इन प्रयासों को दर्शाती है।'' राजदूत हरीश ने सुरक्षा परिषद को यह भी बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से दो बार बात कर चुके हैं। भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की अफगानिस्तान द्वारा की गई कड़ी निंदा का स्वागत किया। इसके साथ ही भारत ने इस बात पर बल दिया कि किसी भी संघर्ष-पश्चात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी नीति में सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करना और हानिकारक गतिविधियों को हतोत्साहित करना आवश्यक है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित