Monday, July 20, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हिमाचल

Una: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किए पावन पिंडी के दर्शन

31 दिसंबर, 2025 08:19 PM

चिंतपूर्णी : वर्ष के अंतिम दिन और नव वर्ष मेले के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां के दर्शन करते रहे। बुधवार को तापमान में भारी गिरावट, कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और धुंध के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। श्रद्धालुओं में नए साल का आगाज माता रानी के आशीर्वाद के बाद ही शुरू करने की गहरी लालसा है, जिसके चलते देर रात तक भारी संख्या में भक्तों के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। नए वर्ष के आगमन पर मंदिर क्षेत्र को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों व आधुनिक तकनीक की लाइटिंग से सजाया गया है, जिसकी सेवा माता के सेवक फिरोजपुर से समीर मित्तल ने करवाई। वही बाबा श्री माई दास सदन से लेकर मंदिर तक जगह-जगह लंगर संस्थाओं द्वारा स्वादिष्ट लंगर लगाए गए हैं। उन्हें सफाई व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु फ्री मैडीकल कैंप भी लगाए गए हैं।

जिला प्रशासन और पुलिस ने मेले के सुचारू संचालन के लिए कड़े सुरक्षा और यातायात इंतजाम किए हैं। प्रशासन द्वारा चिन्हित जगह पर सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले कार चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और चालान काट रही है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है और श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनी हुई है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया और पुजारी वर्ग की तरफ से सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की गई। 

वहीं वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच ने बताया कि मंगलवार को चढ़ावे की गिनती में मंदिर न्यास को 934808 का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ। इस संबंध में मंदिर अधिकारी अजय मड़ियाल ने बताया कि नव वर्ष के प्रथम दिवस पर काफी संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन कर रहे हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए धरातल पर कार्य कर रहा है। प्रत्येक विभाग को सेवाएं सुनिश्चित करने के को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। मंदिर प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों के तहत ही सभी कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक विशेष रोड मैप के तहत कार्य किया जा रहा है, ताकि अत्यधिक भीड़ होने पर कोई अप्रिय घटना न घट सके। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से असामाजिक शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। सभी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया शाम 4.00 बजे तक 16 लंगर संस्थाओं ने 5000 धरोहर राशि और 5000 लंगर फीस जमा करवाई। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मंदिर प्रशासन हमेशा तत्पर है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात