Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

UIDAI ने आधार-आधारित ग्राहक सत्यापन के लिए स्टारलिंक को किया शामिल

21 अगस्त, 2025 04:54 PM

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने उपग्रह आधारित इंटरनेट प्रदाता स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को अपने साथ जोड़ लिया है। स्टारलिंक ग्राहक सत्यापन के लिए आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करेगा। इससे पूरी प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित और बहुत आसान हो जाएगी।

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अनुसार, सबसे विश्वसनीय डिजिटल पहचान प्रणालियों में से एक आधार यह सुनिश्चित करेगा कि ग्राहक की ऑनबोर्डिंग (किसी नए कर्मचारी को कंपनी में शामिल करने और उसे उसकी भूमिका, जिम्मेदारियों, कंपनी की संस्कृति और काम के माहौल से परिचित कराने की प्रक्रिया) त्वरित, कागज रहित हो तथा अपने ग्राहक पहचान पुष्टि (केवाईसी) मानदंडों के अनुरूप हो।

स्टारलिंक का आधार प्रमाणीकरण के साथ जुड़ना एक शक्तिशाली तालमेल का प्रतीक है, भारत की विश्वसनीय डिजिटल पहचान, वैश्विक उपग्रह प्रौद्योगिकी के साथ हाथ मिला रही है। आधार ई-केवाईसी उपयोगकर्ताओं को सहजता से शामिल करने में मदद करेगा, नियामक आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए घरों, व्यवसायों और संस्थानों को हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करेगा। मौजूदा नियमों के अनुसार, उपयोगकर्ताओं द्वारा आधार प्रमाणीकरण स्वैच्छिक आधार पर किया जाएगा।

स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की उप-प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता एजेंसी और उप-ईकेवाईसी उपयोगकर्ता एजेंसी के रूप में नियुक्ति सीईओ यूआईडीएआई भुवनेश कुमार, उप महानिदेशक यूआईडीएआई मनीष भारद्वाज और स्टारलिंक इंडिया के निदेशक पर्निल उर्ध्वारशे की उपस्थिति में की गई।

आधार, भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की नींव है और जीवन-यापन और व्यापार-सुगमता को बढ़ाने में इसकी भूमिका रही है। आधार संख्या धारकों के लिए उपयोग में आसानी और सुविधा के कारण, इसका चेहरा प्रमाणीकरण समाधान अब तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है।

एक वैश्विक उपग्रह इंटरनेट प्रदाता द्वारा आधार प्रमाणीकरण का उपयोग भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे की मापनीयता और विश्वसनीयता को दर्शाता है। आधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए सेवा वितरण में नवाचार को सक्षम बना सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित