Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

TMC का BJP पर हमला, कहा- ‘सबका साथ, सबका विकास' के नारे की आड़ में दलितों को रौंद रही भाजपा

25 अगस्त, 2025 06:45 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने बलिया में बिजली विभाग के दलित अधीक्षण अभियंता पर हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्य बिना किसी डर के दिनदहाड़े दलितों पर ‘बर्बरता' के साथ हमला कर रहे हैं। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास' के नारे की आड़ में दलितों को रौंद रही है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल पर अंग्रेजी में किए गए एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के बलिया में बिजली विभाग के कार्यालय में एक दलित अभियंता पर उसके ही केबिन में भाजपा के एक नेता ने बेरहमी से हमला किया। उसने उसके सिर पर जूते से वार किया, उसे बार-बार घूंसे मारे और जाति सूचक गालियां दीं।''

टीएमसी ने इसी पोस्ट में कहा, “भाजपा नेता दिन-दहाड़े दलितों पर बर्बरता करने का दुस्साहस कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि ना तो पुलिस और ना ही व्यवस्था उनको छूने की हिम्मत करेगी। यह वही पार्टी है जो ‘सबका साथ, सबका विकास' के खोखले नारों की आड़ में दलितों को जूतों और घूंसों से रौंदती है।''

पोस्ट में कहा गया है, “जब भाजपा नेता अपराधी बन जाते हैं और व्यवस्था उन्हें बचाने के लिए झुक जाती है, तो दलित किस न्याय की उम्मीद कर सकते हैं? जब तक भाजपा को जड़ से उखाड़ नहीं दिया जाता, दलितों पर हमले होते रहेंगे, लोकतंत्र बंधक बना रहेगा और भारत जातिगत अत्याचार की जंजीरों में जकड़ा रहेगा।''

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) श्याम कांत ने बताया कि पुलिस ने विद्युत विभाग में कार्यरत अधीक्षण अभियंता लाल सिंह पर हमला करने के आरोप में एक आरोपी उपेंद्र पांडेय को रविवार को गिरफ्तार किया था, जिसे विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या दो हो गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही