Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा 'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

राष्ट्रीय

TMC का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया : पीएम मोदी

23 अप्रैल, 2026 06:44 PM

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है जबकि दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरापुर में आयोजित 'विजय संकल्प रैली' में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी और उसके सहयोगी दलों का 'महिला विरोधी चेहरा' एक बार फिर सामने आ गया है। पीएम मोदी ने दावा किया कि 4 मई, टीएमसी के सिंडिकेट और महाजंगलराज की एक्सपायरी डेट है। 4 मई के बाद इस लूट का पूरा हिसाब होगा। प्रधानमंत्री ने संसद का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन टीएमसी ने इसके खिलाफ वोटिंग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से बंगाल की महिलाओं का हक छीना गया।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने गंगासागर पहुंचने पर खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए मां गंगा को नमन किया। उन्होंने कहा कि काशी और गंगा का सेवक होने के नाते इस पवित्र भूमि पर आना उनके लिए सम्मान की बात है।
पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल में परिवर्तन की आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जिस तरह महिलाओं और युवाओं ने टीएमसी के खिलाफ मतदान किया है, वह पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा, "बंपर मतदान यह संकेत दे रहा है कि भय हार रहा है और भरोसे की जीत तय है। दस दिन बाद जब मतगणना होगी, तो हर तरफ कमल ही कमल खिला होगा।"

उन्होंने पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से खास अपील करते हुए कहा कि यह सही समय है बंगाल की 'निर्मम सरकार' को उखाड़ फेंकने का।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित हैं और आरजी कर तथा संदेशखाली जैसी घटनाएं दिखाती हैं कि अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। बंगाल की माताएं और बेटियां जिन कठिनाइयों से गुजरी हैं, उसे वे कभी नहीं भूलेंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि अब अत्याचार और अन्याय को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से टीएमसी गलत काम कर रही है। इससे पहले बंगाल ने 30 साल तक वामपंथी शासन देखा और फिर टीएमसी को तीन बार मौका दिया, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है।

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, लखपति दीदी, आयुष्मान कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ देशभर में मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने केवल झूठे वादे किए।
प्रधानमंत्री ने बाढ़ और चक्रवात का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हर साल इस क्षेत्र में लोग प्रभावित होते हैं, लेकिन राज्य सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राहत के लिए हजारों करोड़ रुपए भेजे, लेकिन वह पैसा लोगों तक नहीं पहुंचा और उसका दुरुपयोग हुआ।

उन्होंने कहा कि बंगाल की यह स्थिति तब बदलेगी जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। आपने केंद्र में भाजपा को चुना है, अब राज्य में भी भाजपा को मौका दीजिए।
मथुरापुर के भंग मेले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा इसे स्वच्छ भारत मिशन का गौरव बनाएगी। उन्होंने कारीगरों को डिजिटल स्किल और सुरक्षा उपकरण देने का वादा किया और मेले को एक व्यवस्थित मार्केट हब के रूप में विकसित करने की बात कही।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार केवल अपने हितों की चिंता करती है और जनता के सुख-दुख से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की विरासत और सामर्थ्य को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन टीएमसी उस पर कुंडली मारकर बैठी है। उन्होंने भ्रष्टाचार, कटमनी और सिंडिकेट राज का भी आरोप लगाया।
रैली के दौरान एक छोटी बच्ची पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंची थी, जिस पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि वे उस बच्ची को पत्र लिखेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं