Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Thailand में हिरासत में लिए गए Luthra Brothers, अब भारत लाने की तैयारी; पहली तस्वीर आई सामने

11 दिसंबर, 2025 05:03 PM

नई दिल्ली/पणजी : गोवा क्लब अग्निकांड मामले में पुलिस और जांच एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 25 लोगों की मौत के मामले में वांछित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा (Saurabh and Gaurav Luthra) को थाईलैंड में हिरासत (Detained) में ले लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों भाइयों की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। अब पुलिस और प्रशासन उन्हें वापस भारत लाने की तैयारियों में जुट गया है ताकि उन पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके।

पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद कसा शिकंजा

हादसे के तुरंत बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों भाई दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। लेकिन भारतीय एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था, जिससे उनका किसी अन्य देश में भागना नामुमकिन हो गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, थाईलैंड में डिटेन किए जाने के बाद अब दोनों आरोपियों को जल्द ही दिल्ली लाया जाएगा।

आग लगी थी, तब कर रहे थे टिकट बुक

जांच में इन दोनों भाइयों की घोर संवेदनहीनता भी उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि जब गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' (Birch By Romeo Lane) क्लब में आग लगी थी और वहां अफरा-तफरी मची हुई थी, तब बचाव कार्य में मदद करने के बजाय ये दोनों देश छोड़कर भागने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में 20 स्टाफ मेंबर और 5 पर्यटकों समेत कुल 25 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने इन पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज किया है।

प्रशासन सख्त, क्लबों में आतिशबाजी पर बैन

इस त्रासदी के बाद गोवा जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा कदम उठाए हैं। एहतियात के तौर पर एक आदेश जारी कर पूरे उत्तर गोवा के नाइट क्लब, बार, होटल, रिसॉर्ट और बीच शैक जैसी जगहों के अंदर पटाखों और आतिशबाजी के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस