Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

Tejashwi Yadav: महागठबंधन के CM फेस बनते ही तेजस्वी बोले- इस बार 20 साल पुरानी और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

23 अक्टूबर, 2025 07:23 PM

बिहार चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार (Tejashwi Yadav CM Face) बनाए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि इस बार प्रदेश से 20 साल पुरानी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। यादव ने अपने माता पिता लालू-राबड़ी को याद किया और बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री का उमीदवार घोषित किये जाने पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत तथा सभी घटक दलों के नेताओं को धन्यवाद दिया।

NDA की सरकार निकम्मी हो चुकी

राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार में बीस साल पुरानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार निकम्मी हो चुकी है और चारो तरफ भ्रष्टाचार से लिप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत ठीक नही है और जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सारी गतिविधियां तीन-चार नेताओं ने अपने नियंत्रण में ले रखी हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिले हुए हैं और चुनाव के बाद जदयू को खत्म करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत इस चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का उमीदवार घोषित नही किया गया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा है कि चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA) के विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री पड़ का चुनाव करेंगे। राजद नेता ने कहा कि राजग सरकार के तमाम दावों के बावजूद बिहार में गरीबी, बेरोजगारी, पलायन बढ़ता ही गया है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय भी देश मे सबसे कम है। प्रदेश में उद्योग धंधे भी नही हैं और ना ही सरकार के पास आगे कारखाने लगाने की कोई योजना है।

बिहार का प्रशासन अधिकारियों और बाबुओं के हाथ में

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि लालू के काल मे रेलवे ने कारखाना लगाया था और उन्होंने अपने 17 महीने के कार्यकाल में रीगा चीनी मिल को पुन: शुरू करवाया था। उन्होंने कहा कि शेष बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। यादव ने कहा कि बिहार का प्रशासन अधिकारियों और बाबुओं के हाथ में है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। घूसखोरी अतिशय बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार आई तो भ्रष्टाचार पर कड़ाई से लगाम लगाया जाएगा। उन्होने कहा कि उनकी स्वयं की परछाई भी भ्रष्टाचार करेगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी। राजद नेता ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बहुत बुरी है। उन्होंने कहा कि लालू राज को जंगल राज कहने वाले नेता भूल गए हैं कि बिहार में पिछले बीस वर्षों में 70 हजार हत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह जंगल राज था तो फिर यह क्या है? उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला, बालिका गृह कांड से ले कर चूहों के पुल गिराने और शराब पीने तक इस सरकार के असंख्य कारनामे हैं। इन सभी मामलों में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला