Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

TCS पर आरोपः 2,500 कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए किया मजबूर, कंपनी ने दिया ये जवाब

02 अक्टूबर, 2025 07:10 PM

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पर पुणे में लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। यह दावा आईटी कर्मचारियों के संगठन NITES ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में किया है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार को समय रहते हस्तक्षेप करना चाहिए।

NITES के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा के अनुसार, केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने महाराष्ट्र के श्रम सचिव को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन संगठन का कहना है कि पुणे में पिछले कुछ हफ्तों में हजारों कर्मचारियों को अचानक नौकरी से हटाया गया या इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

TCS ने क्या कहा?
इस पर TCS ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सूचना गलत और भ्रामक है। कंपनी का कहना है कि हाल ही में लागू की गई कौशल पुनर्गठन पहल के तहत केवल सीमित संख्या में ही कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। TCS ने यह भी कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को उचित सेवामुक्ति भत्ता और देखभाल दी गई है। जून में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर लगभग 12,261 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिनमें ज्यादातर मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारी शामिल थे।

NITES ने आरोप लगाया है कि TCS की यह कार्रवाई औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 का उल्लंघन है, क्योंकि सरकार को वैध सूचना नहीं दी गई और कर्मचारियों को दबाव में ‘स्वैच्छिक इस्तीफा’ देने के लिए मजबूर किया गया। संगठन ने महाराष्ट्र सरकार से प्रभावित परिवारों की मदद करने और श्रम विभाग को तत्काल जांच के निर्देश देने की मांग की है।

NITES का कहना है कि प्रभावित कर्मचारी केवल संख्याएं नहीं हैं, बल्कि वे परिवारों की रीढ़ हैं। कई मिड से सीनियर लेवल के कर्मचारी हैं जिन्होंने कंपनी को 10-20 साल सेवा दी है और जिन पर वित्तीय जिम्मेदारियां और परिवार का बोझ है। वर्तमान प्रतिस्पर्धी माहौल में उनके लिए वैकल्पिक रोजगार ढूंढना बेहद कठिन है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए