Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

राष्ट्रीय

Tamil Nadu Elections: महिलाओं को 2,500 रुपये, स्टूडेंट को 15,000 रुपये, शादी में 8 ग्राम सोना देंगे एक्टर विजय

17 अप्रैल, 2026 10:57 AM

चेन्नई : तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं के कल्याण पर खासतौर पर जोर दिया गया है। घोषणापत्र में 60 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की मासिक सहायता और गरीब तबके की महिलाओं की शादी के वास्ते 8 ग्राम सोना देने का वादा किया गया है। विजय ने इन महिलाओं की शादी के लिए सोने के अलावा उच्च गुणवत्ता वाली रेशम की एक साड़ी देने का भी वादा किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के वास्ते पांच लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण का आश्वासन दिया। घोषणापत्र में शिक्षा को भी महत्व दिया गया है।

स्कूली पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या को रोकने के लिए, सरकारी और राज्य-सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं या अभिभावकों को हर साल 15,000 रुपये दिये जाने का वादा किया गया है। उन्होंने सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन का भी आश्वासन दिया। विजय ने प्रतिष्ठित नेता कामराज के नाम पर 100 विशेष आवासीय स्कूलों और 20 लाख रुपये तक के उच्च शिक्षा ऋण का वादा किया। उन्होंने artificial intelligence (AI) मंत्रालय, AI University और AI City की स्थापना का भी आश्वासन दिया। घोषणापत्र में कृषि कल्याण पर भी विशेष बल दिया गया है।

टीवीके प्रमुख ने आश्वासन दिया है कि 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के कृषि सहकारी फसल ऋण पूरी तरह माफ कर दिए जाएंगे, जबकि पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को 50 प्रतिशत ऋण माफी मिलेगी। इसके अलावा, पार्टी ने धान के लिए 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने के लिए 4,500 रुपये प्रति टन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का वादा किया। बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए, विजय ने पांच लाख नयी सरकारी नौकरियां सृजित करने का वादा किया। घोषणापत्र में वादा किया गया है कि बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 4,000 रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। पार्टी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना पर विचार करने और नर्सों समेत संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए 3,000 रुपये की मासिक पेंशन, 200 यूनिट मुफ्त बिजली
स्वास्थ्य के क्षेत्र में, उन्होंने तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने का वादा किया। विजय ने अस्पतालों के आधुनिकीकरण, मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य जांच और 25 लाख रुपये की पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने की भी प्रतिबद्धता जताई। घोषणापत्र में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए 3,000 रुपये की मासिक पेंशन, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पट्टा नियमितीकरण और सभी घरों के लिए पाइप से शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति का वादा भी शामिल है। विजय ने राशन जैसी सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था लागू करने का भी वादा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापार करने में सुगमता उनकी सरकार के लिए सर्वोपरि होगी और उन्होंने यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि व्यावसायिक लाइसेंस 21 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान