Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

राष्ट्रीय

Starlink Internet: भारत में Starlink की एंट्री, कितने का होगा 1 महीने का प्लान, जानें हर एक डिटेल

09 दिसंबर, 2025 10:24 AM

भारत में तेज़ और भरोसेमंद इंटरनेट की तलाश करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है। एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink अब आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में कदम रख चुकी है। महीनों से इस लॉन्च को लेकर जो उत्सुकता बनी हुई थी, वह अब खत्म हो गई है- लेकिन साथ ही कई यूज़र्स के लिए कीमतें देखकर हैरानी भी बढ़ गई है।

अब Starlink कितना महंगा पड़ेगा?
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारत में रेसिडेंशियल यूज़र्स के लिए मासिक शुल्क 8,600 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा, सर्विस शुरू करने के लिए ग्राहकों को लगभग 34,000 रुपये की हार्डवेयर किट खरीदनी होगी, जिसमें-

-Satelite Dish
-Wi-Fi Router

इंस्टॉलेशन में काम आने वाली ज़रूरी एक्सेसरीज़ शामिल रहती हैं। यानी Starlink लेने की शुरुआत ही एक बड़ा निवेश मांगती है।

पूरी तरह सैटेलाइट आधारित हाई-स्पीड इंटरनेट
कंपनी के मुताबिक Starlink का नेटवर्क सीधे अंतरिक्ष में मौजूद हजारों उपग्रहों से जुड़ा है। इसका मतलब है कि यह तकनीक- दूर-दराज़ इलाकों में-पहाड़ी क्षेत्रों में और उन जगहों पर भी जहां पारंपरिक इंटरनेट मुश्किल से पहुंचता है हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड देने का वादा करती है। यूज़र्स अपना सेटअप खुद भी कर सकते हैं, और इंस्टॉलेशन पूरा करते ही कुछ मिनटों में इंटरनेट चालू हो जाता है। कंपनी ने 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी रखा है, जिसमें अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा।

खराब मौसम में भी कनेक्शन रहेगा ऑन
Starlink का दावा है कि उनकी सर्विस 99.9% अपटाइम देती है- यानी भारी बारिश, बादल या नेटवर्क व्यवधान जैसी स्थिति में भी इंटरनेट बाधित होने की संभावना बेहद कम रहती है। फिर भी, यह सर्विस अभी भारत के हर इलाके में शुरू नहीं की गई है। उपयोगकर्ताओं को वेबसाइट पर अपना पिन कोड दर्ज करना होगा, जिसके बाद उपलब्धता की जानकारी दिखाई देगी। जहां सर्विस फिलहाल सक्रिय नहीं है, वहां Email Notification भेजा जाएगा।

किसके लिए खास बनाया गया है यह प्लान?
यह ऑफर मुख्य रूप से उन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है जो स्थिर और तेज़ इंटरनेट की तलाश में हैं, खासकर जहां फाइबर नेटवर्क पहुंचना मुश्किल है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे