Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

SIR के दबाव में BLO कर रहे आत्महत्या, EC की चुप्पी पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

24 नवंबर, 2025 09:54 PM

देश के 12 राज्यों में शुरू हुई SIR (Systematic Integrity Review) प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में BLO (Booth Level Officer) की मौतें हुई हैं, जबकि कई ने आत्महत्या की कोशिश भी की। विपक्ष ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि BLO पर इतना दबाव डाला जा रहा है कि उन्हें सुसाइड जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का बयान
कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस विषय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 19 दिनों में सात राज्यों में 17 BLO की मौत हो चुकी है। उनके अनुसार, "वोट चोरी अब लोगों की जान ले रही है। युद्धस्तर पर वोट चोरी कराने के लिए BLO पर SIR का भारी दबाव है। BLO और Polling Officers की लगातार मौत, खासकर आत्महत्या करने वाले BLO चिंता का विषय है।"

राज्यवार मौतों का विवरण
सुप्रिया श्रीनेत ने राज्यवार जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुजरात में 4, पश्चिम बंगाल में 3, उत्तर प्रदेश में 1, केरल में 1, मध्य प्रदेश में 4, राजस्थान में 3, तमिलनाडु में 1 की मौत हुई है। इसके अलावा, एक BLO ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की। उन्होंने चुनाव आयोग और सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि इन निर्दोष BLO की मौत के जिम्मेदार सीधे चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री हैं।

SIR कराने को लेकर सवाल
सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि आखिर SIR कराने में इतनी हड़बड़ी क्यों है और ऐसी कौन सी जल्दी है जो लोगों की जान से ज़्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि ऐसे ही तुगलकी फरमान जारी करके देश ने नोटबंदी और लॉकडाउन का अनुभव किया, जिसकी कीमत जनता ने चुकाई। कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के लिए किसी को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, और चुनाव आयोग, विशेष रूप से ज्ञानेश गुप्ता की चुप्पी इस मामले में चिंता का विषय है। उन्होंने पूछा कि क्या मृतकों के परिवार से आंख मिलाने की हिम्मत है।

Bihar के बाद 12 राज्यों में लागू SIR
वहीं, देश के कई राज्यों में शुरू किए गए SIR पर विपक्ष शुरू से ही आपत्ति जताता आ रहा है। उनका कहना है कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिए वोट चोरी करा रही है। SIR की शुरुआत सबसे पहले बिहार से हुई थी, जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और एनडीए की बंपर जीत दर्ज हुई। बिहार चुनाव परिणामों के बाद विपक्ष ने जोरदार तरीके से सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोलना शुरू कर दिया है और BLO पर डाले जा रहे दबाव व मौतों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम