Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

हिमाचल

Shimla: हिमाचल के अस्पतालों में तैनात होंगे 1000 रोगी मित्र, हमीरपुर से होगी शुरूआत

07 जनवरी, 2026 09:18 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को अस्पतालों में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए 1000 रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे।

कहां होगी कितनी तैनाती?
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इन 1000 रोगी मित्रों में से 500 की तैनाती मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी, जबकि शेष 500 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देंगे। इनका मुख्य कार्य अस्पताल आने वाले मरीजों का मार्गदर्शन करना और उनकी सहायता करना होगा।

हमीरपुर से शुरू होगा पायलट प्रोजैक्ट
सरकार इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। इसके लिए हमीरपुर जिले को चुना गया है, जहां से पायलट प्रोजैक्ट की शुरूआत होगी। प्रथम चरण में रोगी मित्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किए जाएंगे। विभाग ने इनकी कार्यप्रणाली के लिए मानक संचालन प्रक्रिया भी तैयार कर ली है।

बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा
बुजुर्ग मरीजों का खास ख्याल रखते हुए मुख्यमंत्री ने चमियाणा अस्पताल, टांडा मेडिकल कॉलेज और आईजीएमसी शिमला में पायलट आधार पर 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की सहायता के लिए रोगी मित्र तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इन प्रमुख संस्थानों में विशेष रोगी मित्र काऊंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

ओपीडी में डाटा एंट्री ऑप्रेटर होंगे भर्ती
अस्पतालों की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के लिए मेडिकल कॉलेजों की विभिन्न ओपीडी में डाटा एंट्री ऑप्रेटर भी तैनात किए जाएंगे, जो मरीजों से संबंधित डाटा दर्ज करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य शिक्षा को सशक्त करने के लिए नवोन्मेषी उपायों और दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन सके।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम