Thursday, May 14, 2026
BREAKING
ब्रिक्स 2026 की शुरुआत से पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह गर्मी में थकान और तनाव भगाएगी ये चाय, तन-मन को रखेगी शीतल कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा ये संकेत? लिवर से हो सकता है कनेक्शन, ऐसे करें बचाव राष्ट्रपति शी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए साल 2026 को ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबरों का किया खंडन चीन के ग्रेट हॉल में जिनपिंग ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत, चीनी सैनिकों ने दिखाया मिलिट्री शो ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में तेजी

हिमाचल

Shimla: हिमाचल कांग्रेस काे एक हफ्ते में मिल सकते हैं नए जिलाध्यक्ष, हाईकमान के पास पहुंची रिपोर्ट

01 जनवरी, 2026 07:55 PM

शिमला : हिमाचल कांग्रेस के गलियारों में लंबे समय से छाया सन्नाटा अब टूटने वाला है। संगठन में चल रही सुस्ती को खत्म करते हुए पार्टी हाईकमान अब एक्शन मोड में आ गया है। खबर है कि हिमाचल कांग्रेस को अगले एक सप्ताह के भीतर नए जिलाध्यक्ष मिल सकते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होना तय है।

खरगे की टेबल पर पहुंची फाइल, बस औपचारिक ऐलान बाकी
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से जुड़ी फाइनल रिपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है। संगठन में बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से हाईकमान पहले ही विस्तृत चर्चा कर चुका है। अब नामों पर अंतिम मुहर लग चुकी है और केवल औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

चेहरों के चयन के लिए अपनाई गई थी विशेष प्रक्रिया
इस बार जिलाध्यक्षों का चयन बंद कमरों में नहीं, बल्कि जमीनी फीडबैक के आधार पर किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षकों को जिलों में भेजा था। इन पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की नब्ज टटोली और अपनी रिपोर्ट हाईकमान को दी। इसी रिपोर्ट और दिल्ली में हुए मंथन के बाद अब नई टीम का ऐलान होने जा रहा है।

संगठन में होगा चेन रिएक्शन
जिलाध्यक्षों की नियुक्ति तो बस एक शुरूआत है। इसके तुरंत बाद संगठन में बदलाव का एक लंबा दौर चलेगा। जिलाध्यक्षों की घोषणा के तुरंत बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। पार्टी के फ्रंटल संगठनों में भी बड़े फेरबदल होना तय माना जा रहा है।

लंबे समय से खाली पड़े हैं पद
गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने नवम्बर 2024 में प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक की सभी कमेटियों को भंग कर दिया था। तब से अब तक केवल प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर विनय कुमार की नियुक्ति हुई है, जबकि बाकी पूरा ढांचा खाली पड़ा है। इस देरी को लेकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता नाराजगी भी जता चुके थे। अब उम्मीद है कि नई नियुक्तियों के साथ ही संगठन नए रंग-रूप में नजर आएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना